{"_id":"5d506f9d8ebc3e6cdb2e9f7f","slug":"hapur-news-garh-news-gbd1821358111","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान शिव का पंखा महोत्सव धूमधाम से मनेगा. तैयारी जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान शिव का पंखा महोत्सव धूमधाम से मनेगा. तैयारी जोरों पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंखा महोत्सव : देवी-देवताओं की भव्य झांकियों से सुसज्जित निकलेगी शोभायात्रा
गढ़मुक्तेश्वर। भगवान शिव का पंखा महोत्सव के उपलक्ष्य में देवी-देवताओं की भव्य झांकियों से सुसज्जित शोभायात्रा निकलेगी, जिसके समापन पर आसपास के कई जिलों के बैंडबाजों का कंपटीशन भी होगा।
महाभारत कालीन गढ़मुक्तेश्वर तीर्थनगरी में रक्षा बंधन की पूर्व संध्या में भगवान शिव पंखा महोत्सव मनाए जाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। पंखा महोत्सव का आयोजन इस बार 14 अगस्त की रात को होना है, जिसको लेकर आयोजन समिति अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। आयोजन समिति के अध्यक्ष पंडित राम मोहन शर्मा और महासचिव सचिन स्वामी ने बताया कि शिव पंखा महोत्सव के उपलक्ष्य में 14 अगस्त की देर शाम को गढ़ के एतिहासिक मीरा रेती मैदान से देवी देवता और देशभक्ति से जुड़ीं भव्य झाकियों के साथ शिव पंखा के डोले की शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो मुख्य बाजार, होली चौक, सुभाष गेट, खटीक धर्मशाला, कन्या इंटर कॉलेज, पुराना बिजली दफ्तर, पचमंजली स्कूल, बारादरी मैदान समेत विभिन्न स्थानों से होकर मुक्तेश्वरा महादेव नक्का कुआं मंदिर पहुंचेगी, जहां पवित्र शिवलिंग पर पंखा अर्पित किया जाएगा। शोभायात्रा का शुभारंभ पालिका चेयरमैन सोना सिंह द्वारा वैदिक रीति रिवाज से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंखा अर्पण और शोभायात्रा के समापन पर हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मुरादाबाद, अमरोहा समेत आसपास के जनपदों से आने वाले बैंडबाजों का कंपटीशन भी होगा, जिसमें उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले बैंडबाजों के कलाकारों को शील्ड देकर पुरस्कृत किया जाएगा।