फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गंगा में उफान से खादर के जंगलों तक पहुंचा पानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
hapur news
गंगा में उफान से खादर के जंगलों तक पहुंचा पानी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। पहाड़ों की बारिश और बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने के चलते ब्रजघाट गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। खादर क्षेत्र के जंगल के निचले हिस्सों में जलभराव होना शुरू हो गया है। जिससे ग्रामीण बाढ़ की आशंका के चलते परेशान हैं।

पहाड़ी क्षेत्रों की बारिश के चलते बिजनौर बैराज से गंगा में पानी छोड़े जाने का सिलसिला जारी है। जिसके चलते गढ़ गंगा खादर और ब्रजघाट में भी गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बृहस्पतिवार की शाम तक 15 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी होने से ब्रजघाट में गंगा का जलस्तर बढ़कर समुद्रतल से 198.25 मीटर के निशान पर पहुंच गया था। वहीं बृहस्पतिवार की देर शाम छोड़ा गया पानी शुक्रवार को ब्रजघाट पहुंचने पर गंगा के जल स्तर में पांच सेंटीमीटर की बढ़ोतरी और हो गई है। जिससे जल स्तर 198.30 मीटर (समुद्र तल से) के निशान पर पहुंच गया है। जल स्तर में हो रही बढ़ोतरी के चलते गंगा खादर क्षेत्र के गांवों के जंगल में निचले हिस्सों में पानी भरने से किसानों को पशुओं के चारे की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ग्रामीणों और किसानों में बाढ़ की आशंका भी बढ़ने लगी है। वहीं सिंचाई विभाग कंट्रोल के सूत्रों का कहना है कि बिजनौर बैराज से शुक्रवार को भी 54 हजार 343 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिसके शनिवार की दोपहर तक ब्रजघाट पहुंचने से जलस्तर में और भी बढ़ोतरी होगी। एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी का कहना है कि खतरे का निशान 199.33 मीटर है। जिसके चलते अभी क्षेत्र में बाढ़ की आशंका नहीं है। लेकिन फिर भी एहतियात के तौर पर सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासनिक स्तर से सभी इंतजाम पूरे किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed