फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा समेत सभी इंतजाम चाक चौबंद रहने का दावा किया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
hapur news
कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा समेत सभी इंतजाम चाक चौबंद रहने का दावा किया
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पालिका चेयरमैन और इंस्पेक्टर ने ब्रजघाट गंगानगरी का दौरा कर शिवभक्तों के आगमन के मद्देनजर की गईं व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण कर कोई भी खामी सामने आने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
सावन मास की शिवरात्रि पर जलाभिषेक होने के बाद भी ब्रजघाट गंगानगरी में लाखों शिवभक्तों का आगमन होता है। क्योंकि गंगा पार के संभल, अमरोहा, मुरादाबाद, पीलीभीत, रामपुर, बरेली, बिजनौर जनपद में सावन के प्रत्येक सोमवार को भगवान भोले का जलाभिषेक करने की विशेष धार्मिक मान्यता प्रचलित है, जिसके चलते शुक्रवार की दोपहर से चालू हुआ कांवड़ उठाने का सिलसिला सोमवार की सुबह तक चलेगा। पालिका चेयरमैन सोना सिंह और इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर ने रविवार को ब्रजघाट गंगानगरी का दौरा कर स्नान घाट, गंगा किनारा, आवागमन और सुरक्षा से जुड़े मुख्य रास्तों की सफाई व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने गंगा जलस्तर में इन दिनों हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए किनारे पर बैरिकेडिंग समेत डूबने से होने वाली अप्रिय घटनाओं की रोकथाम से जुड़ी व्यवस्था में कोई भी ढिलाई न होने का कड़ा निर्देश दिया। इस दौरान इंस्पेक्टर ने पालिका गोताखोर और नाव चलाने वाले मल्लाहों के साथ बैठक कर उन्हें कांवड़ यात्रा संपन्न होने तक दिन रात पूरी तरह अलर्ट रहकर डूबने वालों को बचाने का जिम्मा उठाने का निर्देश भी दिया। चेयरमैन ने सफाई कर्मियों को पूरी तरह मुस्तैद रहने के साथ ही जलापूर्ति सुचारू रखने की हिदायत भी दी। चेयरमैन ने बताया कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पालिका स्तर से जुड़ीं व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद रखी जाएंगी, जिससे शिवभक्तों को कोई भी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस दौरान सभासद शाहनवाज कुरैशी, मनोज सक्सैना, कृष्णपाल, रियासत अंसारी, रोहित आर्य, मौमीन खां, डॉ.शमशाद, पूर्व सभासद सतनाम यादव, महेश बंसल, मोहन आहूजा, सुनील त्यागी, शहजाद खां, मुश्ताक चौधरी, बोबी आजाद, संजीव समंतराज, अशोक फौजी समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस ने मरहम पट्टी कर शिवभक्तों का दर्द बांटा
गढ़मुक्तेश्वर। हरिद्वार और गौमुख से कांवड़ ला रहे शिवभक्तों के पैरों में पड़े छालों की मरहम पट्टी करने के साथ ही पुलिस ने जरूरी दवा भी मुहैया कराईं।
हरिद्वार समेत गौमुख जैसी दुर्गम पर्वतीय स्थलों से कांवड़ ला रहे जनपद बुलंदशहर समेत आसपास के क्षेत्रों के शिवभक्त अपने गंतव्य स्थलों को वापसी कर रहे हैं। सैकड़ों मील लंबा सफर पदयात्रा द्वारा किए जाने से अधिकांश शिवभक्तों के पैरों में छाले पड़ गए हैं और कई वायरल फीवर समेत खांसी जुकाम जैसी बीमारियों की चपेट में आ गए हैं। बहादुरगढ़ क्षेत्र से होकर अपने गंतव्य स्थलों का वापसी कर रहे शिवभक्तों का रविवार को पुलिस ने दर्द बांटा। एसओ रवि रतन के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने डेहरा कुटी, पलवाड़ा मोड़, बहादुरगढ़ रोड, ठेरा चौक समेत कई स्थानों से होकर वापसी कर रहे शिवभक्तों के पैरों में हुए छालों की मरहम पट्टी करने के साथ ही निजी चिकित्सकों के माध्यम से बीमार होने वाले शिवभक्तों को जरूरी दवा भी मुहैया कराईं। एसओ ने बताया कि कांवड़ ला रहे शिवभक्तों की सुरक्षा से जुड़े बंदोबस्त पूरी तरह चाक चौबंद करने के साथ ही रास्तों में उनके लिए मरहम पट्टी समेत जरूरी दवा मुहैया कराने की व्यवस्था भी कराई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed