फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

अतिक्रमण बढ़ाएगा कांवड़ियों की परेशानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
hapur news
अतिक्रमण बढ़ाएगा कांवड़ियों की परेशानी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली में फ्लाई ओवर के नीचे ऑटो चालकों, फल विक्रेताओं और ठेली पटरी वालों ने अतिक्रमण किया हुआ है, जिससे फ्लाई ओवर के नीचे शराबियों का जमघट लगा रहता है। जिनके बीच गाली-गलौज और मारपीट होने से स्कूल कॉलेज जाने वाले छात्र छात्राओं समेत महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा हाईवे किनारे, रेलवे रोड समेत दूसरी सड़कों के किनारे भी अतिक्रमण हो रहा है। जिससे व्यापारियों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी असुविधा झेलनी पड़ रही हैं। इसके अलावा कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों शिवभक्त इसी रास्ते से होकर अपने गंतव्य स्थलों को रवानगी करते हैं, जिन्हें अतिक्रमण न हटने से आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सामाजिक संगठन समाज सेवा समिति द्वारा कई बार प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई न होने से अतिक्रमण का मकड़जाल नहीं हट पा रहा है। समिति अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण और सचिव आदित्य सिंह ने आवागमन में बाधक बनने के साथ ही राहगीरों के लिए परेशानी खड़ी कर रहे अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटवाने की मांग की है।

एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी का कहना है कि सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण को कांवड़ यात्रा के मद्देनजर हटवाने का अभियान चलाया जाएगा, जिसमें पुलिस भी शामिल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed