फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Hapur Knight Riders won the match by 43 runs

Hapur News: हापुड़ नाइट राइडर्स ने 43 रन से जीता मैच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Hapur Knight Riders won the match by 43 runs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। आंचल पेस क्रिकेट अकादमी के मैदान पर खेले जा रहे मिनी एचसीएल में शुक्रवार को हापुड़ किंग्स और हापुड़ नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला हुआ। इसमें हापुड़ नाइट राइडर्स ने 43 रन से जीत हासिल की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए हापुड़ नाइट राइडर्स ने निर्धारित 30 ओवर में छह विकेट खोकर 179 रन बनाए, इसमें हार्दिक ने 83 रन, अभय राजपूत ने नाबाद 60 रन का योगदान दिया। हापुड़ किंग्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कुश कौशिक और प्रेम कुमार ने दो दो विकेट, मोहित ने एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी हापुड़ किंग्स 28़3 ओवर में ही 136 रन पर ढेर हो गई, इसमें हर्षित ने नाबाद 39 रन, आसियान मलिक ने 21 रन का योगदान दिया। हापुड़ नाइट राइडर्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कृष्णा हुड्डा ने पांच विकेट, अभय राजपूत ने तीन विकेट, अमंगराज सिंह ने एक विकेट झटका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed