फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur

पहिले पहिले हम कईनी, छठी मईया व्रत तोहार...

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
hapur
पहिले पहिले हम कईनी, छठी मईया व्रत तोहार...
विज्ञापन

हापुड़। पहिले पहिले हम कईनी, छठी मईया व्रत तोहार, केलवा के पात पर उगेलें सुरुजमल झांके झुके, ए करेलु छठ बरतिया से झांके झुके... जैसे लोकगीतों के साथ श्रद्धालुओं ने रविवार को छठ मईया की पूजा अर्चना की। महिलाओं ने नदियों, तालाबों और अस्थाई तालाबों में शाम को डूबते हुए सूरज को अर्घ्य दिया। घुटनों तक पानी में खड़े होकर उन्होंने अर्घ्य देकर परिवार की निरोगी और सुख-समृद्धि के लिए कामना की।
चंद्रलोक कॉलोनी में प्रकृति पूजन के पर्व छठ महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं में धार्मिक श्रद्धा और उत्साह का माहौल नजर आया। व्रतियों ने 36 घंटे का उपवास रखा है और सोमवार (आज) को सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद वे अन्न ग्रहण कर अपना व्रत खोलेंगी। कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में बने अस्थाई तालाब में महिला श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान थाल में फल, फूल, गन्ना, नारियल, सेब, केला, अमरूद, संतरा, पान, मेवा, घी आदि को सजाकर भगवान सूर्य देव की पूजा-अर्चना की। मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और श्रद्धा की धारा में स्नान करते हुए नजर आए।
विज्ञापन

छठ पूजा कराने वाले जीनाथ पांडेय ने बताया इस दिन महिला और पुरुषों ने व्रत रखा और शाम के समय सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया। छठ महापर्व पूजा बृहस्पतिवार सुबह सूर्य देव के दर्शन करने के बाद व्रत खुलने पर संपन्न हो जाएगा। त्योहार को लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। परिवार के छोटों ने बड़ों के चरण छूकर आशीर्वाद भी ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमकर हुई आतिशबाजी, हर ओर दिखा उत्साह
छठ महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने त्योहार की परंपरा का निर्वाह करते हुए जमकर आतिशबाजी की। चंद्रलोक कॉलोनी की गलियों में पूजा अर्चना के दौरान देर शाम तक पटाखों की गूंज रही। बच्चों ने छठ पूजा पर जमकर मस्ती की।
पश्चिम दिशा की ओर मुख कर दिया सूर्यदेव का ध्यान
शाम पांच बजे व्रतियों ने विधिवत गंगा घाटों, तालाबों में स्नान कर पश्चिम दिशा की ओर मुख कर भगवान भास्कर का ध्यान किया। सूर्य अस्त होने से पहले व्रतियों ने परिक्रमा की। इसके बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर क्षमा याचना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने दूध और गंगाजल अर्पित कर भगवान से आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर कई श्रद्धालुओं ने केला, नारियल आदि फल दान किए।

आज उगते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, खुलेगा व्रत
छठ व्रती महिलाएं सोमवार (आज) को सुबह नदी और तालाबों में खड़े होकर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देंगी। इसके साथ ही छठ पूजा संपन्न हो जाएगी। पूजा-अर्चना के बाद व्रती पारण करेंगे और अन्न-जल ग्रहण करेंगे। छठ घाट पर सभी अनुष्ठान संपन्न करने के बाद मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed