{"_id":"635ed7dc3c167304ca796de7","slug":"hapur-hapur-news-gbd2468982117","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर किशोर ने नाबालिग से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर किशोर ने नाबालिग से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर किशोर ने नाबालिग से किया दुष्कर्म
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के एक गांव में किशोर ने घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म किया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
देहात थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि शनिवार को वह और परिवार के अन्य सदस्य किसी कार्य के कारण घर से बाहर गए हुए थे। शाम के समय उसकी नाबालिग पुत्री घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला एक किशोर उसके घर में घुस आया। उसने नाबालिग पुत्री को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं विरोध पर उसके साथ मारपीट भी की। इसके बाद परिजनों या पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
परिजनों के घर पहुंचने पर पीड़िता ने उन्हें आपबीती सुनाई। रविवार को परिजन पुत्री को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक शीलेष कुमार ने बताया कि आरोपी किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।