फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur

टीईटी 2011 भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे हापुड़ के अभ्यर्थी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
hapur
टीईटी 2011 भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे हापुड़ के अभ्यर्थी
विज्ञापन

हापुड़। टीईटी 2011 से प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती का मामला फिर तूल पकड़ने लगा है। 72825 शिक्षक भर्ती में अवशेष 6170 पदों को भरे जाने के संबंध में कोई निर्णय नहीं होने से हापुड़ के करीब 150 अभ्यर्थी परेशान हैं। इस मामले में अभ्यर्थियों ने अब सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने का निर्णय लिया है। इसके लिए टेट मोर्चा ने आगे की रणनीति तैयार की है।
भर्ती से जुड़े अभ्यर्थियों ने बताया कि वर्ष 2011 में हुई शिक्षक भर्ती में 6170 पद रिक्त रह गए थे, वर्ष 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी कर कहा था कि इन पदों को सरकार अपनी नियमावली के अनुसार भरे। अभ्यर्थियों ने बताया कि पदों को नहीं भरने पर एक याचिका हाईकोर्ट में डाली गई।
विज्ञापन

लेकिन याचिका खारिज हो गई, इसका कारण यह रहा कि सरकार ने अपने जवाब में बताया कि जो पद रिक्त थे उन्हें आगामी भर्ती में जोड़कर भर दिया गया है। इसके बाद आरटीआई में सरकार ने जवाब दिया कि इन पदों को किसी भर्ती में नहीं जोड़ा गया है। ऐसे में हापुड़ के 150 अभ्यर्थियों ने अब टेट मोर्चा के आह्वान पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का निर्णय लिया है। इस दौरान परवीन राजवंशी, वेदप्रकाश निमेष, डॉ. राजकुमार, संजय सिंह, गजेंद्र सिंह, गजराज सिंह, संजय गांधी, संजय कुमारर, भूपेंद्र, सहंसरपाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed