फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur

हसनपुर में एक ही परिवार के दो युवकों की दुर्घटना में मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
hapur
हसनपुर में एक ही परिवार के दो युवकों की दुर्घटना में मौत
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी एक ही परिवार के दो युवकों शिवम चौधरी (24) और सचिन चौधरी (23) की ईस्टर्न मानेसर पैरिफेरल पर बुलंदशहर के सिकंद्राबाद क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। एक साथ दो युवकों की मौत से गांव में मातम छाया है। रविवार को गमगीन माहौल में दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।
हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी सुरेंद्र सिंह के पुत्र शिवम और परिवार के ही प्रेमपाल के पुत्र सचिन शनिवार को हरियाणा के गांव खेड़ा दयालपुर सचिन के मौसेरे भाई को छोडने के लिए गए थे। वहां से दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। ईस्टर्न मानेसर पेरीफेरल पर दादरी कट के पास के दोनों की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शनिवार देर शाम उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दोनों की युवकों की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची तो गांव में मातम पसर गया। सोमवार सुबह दोनों के शव गांव पहुंचे और गमगीन परिवार में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान विजय खरे ने बताया कि दोनों युवक अविवाहित थे और एक ही परिवार से ताल्लुक रखते थे। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी, महिला बिग्रेड की अध्यक्ष सुमन त्यागी, संगीता चौधरी, सैंकी त्यागी, निखिल ने गांव में पहुंचकर दिवंगत परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलमेट न पहनना बना मौत का कारण
ग्रामीणों के अनुसार दुर्घटना के समय दोनों युवकों ने हैलमेट नहीं पहना था। सचिन चौधरी की लंबाई करीब सात फिट और करीब सवा क्विंटल वजन था, वह शरीर से काफी हष्ट पुष्ट था। शिवम दो बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed