फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur

सरिया चोरी करने वाले आठ गिरफ्तार, सिपाही निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
hapur
सरिया चोरी करने वाले आठ गिरफ्तार, सिपाही निलंबित
विज्ञापन

हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एनएच-9 स्थित गांव अठसैनी के पास ट्रकों से सरिया चोरी करने वाले और सस्ती दरों पर बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह में शामिल दो कथित पत्रकार समेत आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। मिलीभगत के चलते एक सिपाही को भी एसपी ने निलंबित किया है। आरोपियों से आठ क्विंटल सरिया, 55500 रुपये और पांच मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि शनिवार रात एसओजी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह और थाना गढ़मुक्तेश्वर प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह पुलिस टीम के साथ संयुक्त रुप से गश्त कर रहे थे। सूचना मिली कि एनएच-9 स्थित गांव अठसैनी के पास एक बंद पड़े ढाबे पर कुछ लोग चोरी का सरिया खरीदते हैं। इस सरिये को ट्रक चालकों द्वारा चोरी किया जाता है। ढाबे में भारी मात्रा में चोरी का सरिया भी रखा हुआ है। टीम ने संयुक्त रूप से ढाबे पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से आठ लोगों को गिरफ्तार। जबकि दो शातिर मौके से भाग गए। इनमें दो ट्रकों के ड्राइवर भी शामिल हैं।
विज्ञापन

यह आरोपी किए गए गिरफ्तार
बुलंदशहर के थाना और गांव अहार निवासी साजिद अली, मुजाहिर, राशिद, थाना एंव गांव अगौता निवासी शहरयाब, गांव लहागरा निवासी दानिश, थाना एवं कस्बा गुलावठी निवासी अशरफ, हापुड़ के मोहल्ला कोटला मेवातियान निवासी हसन, थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव बदरखा निवासी असजद, थाना एवं कस्बा बहादुरगढ़ निवासी भूपेंद्र सागर हैं। जबकि दिल्ली के लक्ष्मी नगर क्षेत्र निवासी अनमोल राणा और गाजियाबाद के डासना निवासी आमिर फरार चल रहे हैं। भूपेंद्र सागर और असजद दोनों कथित पत्रकार हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी धंधे को लेकर मोटी रकम वसूलते थे। एसपी ने बताया कि थाना गढ़ स्तर पर गठित एसओजी टीम के सिपाही कादिर को निलंबित कर दिया गया है। दोषी पाए जाने पर सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed