{"_id":"6265a3328523ee1e8143ba36","slug":"hapur-hapur-news-gbd2373862120","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई की जिद से चार घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई की जिद से चार घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेई की जिद से चार घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली
हापुड़। दिल्ली रोड बिजलीघर से जुड़े आधे शहर के करीब 40 हजार घरों में अवर अभियंता की जिद से अंधेरा पसरा गया। सबली कट के पास केबल बॉक्स में फाल्ट से चार फीडर बंद रहे लेकिन अवर अभियंता ने वैक्लपिक लाइन को चालू न कराकर, मुख्य लाइन पर ही कार्य जारी रखा। रात में चार घंटे तक लोग भीषण गर्मी, मच्छरों से जूझते रहे। एक सप्ताह में तीसरी बार फाल्ट से लोगों रोष है।
शहर का अधिकांश भाग दिल्ली रोड बिजलीघर से ही ऊर्जीकृत किया जाता है। क्षमता में भी यही बिजलीघर सबसे बड़ा उप केंद्र है। ओवर लोडिंग के कारण फाल्ट रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। शनिवार रात करीब दस बजे सबली कट के पास केबल बॉक्स में फाल्ट हो गया।
पेट्रोलिंग कर फाल्ट खोजा गया, इस दौरान लाइन से जुड़े बिजलीघर के चार फीडर बंद हो गए। फाल्ट वाली लाइन के अलावा एक अन्य अंडरग्राउंड लाइन भी आपातकाल में इस्तेमाल को डाली गई है। जिसे आधे घंटे में चालू कर, आधे शहर के हजारों घरों को आपूर्ति दी जा सकती थी।
विज्ञापन
इसके बावजूद अवर अभियंता ने हठधर्मिता दिखाते हुए मुख्य लाइन के चालू होने पर ही प्रभावित इलाकों को आपूर्ति देने की बात कही। इसका परिणाम यह रहा कि दस बजे से दो बजे तक लोग गर्मी से तिलमिला गए। खास बात यह है कि इसी जगह एक सप्ताह में तीन बार फाल्ट हो चुका है, हर बार तीन से चार घंटे तक पूरे इलाके को ब्लैक आउट झेलना पड़ा है।
इन मोहल्लों की आपूर्ति रही प्रभावित
फीडर नंबर एक, तीन, पांच और सात से जुड़े मोहल्ला आर्यनगर, जवाहर गंज, त्रिवेणी गंज, गढ़ रोड, नगर पालिका, छज्जुपुरा, महेशपुरी, राजीव विहार, गोपीपुरा, खाई, माता मोहल्ला, कसेरठ बाजार, गंज, लज्जापुरी, गणेशपुरा, ज्ञानलोक, आर्यनगर, रघुवीर गंज, फ्री गंज रोड, रफीकनगर, नवाजीपुरा, कोटला सादात, कोटला मेवातियान, सिकंदर गेट, पुराना बाजार, हापुड़ चुंगी, तगासराय, इंद्रगढ़ी, फूलगढ़ी, आवास विकास कालोनी बुलंदशहर रोड, रेलवे रोड, शिवपुरी, श्रीनगर, पटेल नगर, राजेंद्र नगर, मेरठ रोड, कसेरठ बाजार, मजीदपुरा, मोती कालोनी।
इंसुलेटर खराब होने से हुई समस्या
फाल्ट के कारण केबल बॉक्स में लगा इंसुलेटर भी खराब हो गया। जिसके चलते फाल्ट को दुरस्त करने में अधिक समय लगा। बड़ा फाल्ट होने पर वैकल्पिक लाइन का प्रयोग किया जा सकता है। इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे। - मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता