फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur

कार की टक्कर में दो घायल, बाइक फिसलने से बच्ची की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
hapur
कार की टक्कर में दो घायल, बाइक फिसलने से बच्ची की मौत
विज्ञापन

हापुड़। हाफिजपुर क्षेत्र के एनएच-9 स्थित सोना पेट्रोल पंप के पास दो कारों के आपस में टकराने से दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। कार सवार अन्य छह लोगों को मामूली चोटें आई हैं। दो घायलों को गंभीर हाल में हायर मेडिकल सेंटर मेरठ भेजा गया है। वहीं, दूसरी ओर थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव अल्लीपुर बाइपास के निकट बाइक फिसलने से बाइक सवार तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।

जनपद बरेली के थाना एवं गांव उम्मेदपुर भूता निवासी नवतेज, गुरवचन कौर, बलकार सिंह, बलजीत सिंह और हरजीत सिंह कार से पंजाब से घर लौट रहे थे। वहीं, थाना देहात क्षेत्र के गांव पटना निवासी दानिश, रिहान और जनपद मेरठ के श्यामनगर निवासी नईम कार से पटना से पिलखुवा जा रहे थे। हाफिजपुर क्षेत्र के एनएच-9 स्थित सोना पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर दोनों कारों की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार सभी लोग घायल हो गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। गुरवचन, बलकार सिंह और नवतेज की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया है। वहीं, थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव खेड़ा निवासी दीपक अपनी माता राजेश्वरी और पुत्री अवनी (03) के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव अल्लीपुर बाइपास के निकट पहुंचने पर अचानक अनियंत्रित होकर बाइक फिसलते हुए डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अवनी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed