फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur

राहत: जिले के दो छात्र पहुंचे वतन, अधिकतर छात्रों ने किया यूक्रेन बॉर्डर पारराहत: जिले के दो छात्र पहुंचे वतन, अधिकतर छात्रों ने किया यूक्रेन बॉर्डर पार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 01:44 AM IST
विज्ञापन
hapur
राहत: जिले के दो छात्र पहुंचे वतन, अधिकतर छात्रों ने किया यूक्रेन बॉर्डर पार
विज्ञापन

हापुड़। यूक्रेन में फंसे जिले के 15 से अधिक छात्रों में अधिकतर ने यूक्रेन बॉर्डर पार कर लिया है, जबकि जिले के दो छात्र अपने वतन पहुंच चुके हैं। अब केवल चार छात्रों के ही यूक्रेन में फंसे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। इनमें से कुछ के फोन नहंी मिल पा रहे हैं।
रविवार शाम तक जिले के अधिकतर छात्र यूक्रेन बॉर्डर पर फंसे थे और परिजन बच्चों को लेकर काफी चिंतित थे। लेकिन सोमवार शाम तक जिले के लिए राहत भरी खबर आई। गढ़ के रहने वाले अरबाज और तालिब घर लौट आए। गढ़ क्षेत्र के गांव अठसैनी निवासी अरबाज और नगर के बड़ा बाजार निवासी फहीमुद्दीन का पुत्र तालिब यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। दोनों रोमानिया में दाखिल होने के बाद रात को 12 बजे प्लेन में बैठे, जिसके बाद वे सुबह करीब साढ़े 6 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतर गए। अरबाज फिलहाल अपनी बहन के पास दिल्ली में रुका है। वहीं, तालिब अपने घर गढ़ पहुंच गया है। बड़ी बात है कि वतन पहुंचे दोनों युवकों की जिला प्रशासन को ही जानकारी नहीं है। ऐसे में अधिकारियों की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। वहां फंसे युवकों के परिजनों से बातचीत के आधार पर अधिकतर के बॉर्डर पार होने का पता चला है। माना जा रहा है कि अब जिले के मात्र चार या पांच छात्र ही यूक्रेन में फंसे हैं। इनके लिए परिजन चिंतित हैं।
विज्ञापन

मां ने मोहल्ले की औरतों के साथ रखा व्रत
स्वर्ग आश्रम रोड स्थित कृष्णा गली निवासी अधिवक्ता मनोज भारद्वाज का पुत्र विकल्प भारद्वाज यूक्रेन में फंसा था। सोमवार सुबह विकल्प की माता निशा ने मोहल्ले की कुछ महिलाओं के साथ बेटे की सकुशल वापसी के लिए व्रत रखा। पूरे दिन महिलाएं भूखी रहीं और पूजा पाठ की। शाम को बेटे की खबर आई कि वह यूक्रेन का बॉर्डर पार कर माल्डोवा पहुंच चुका है और यहां आर्मी कैंप में सकुशल है। यहां से दो तीन दिन में वह रोमानिया पहुंचेगा और फिर घर वापसी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन ने बनाया छात्रों का व्हाट्यएप ग्रुप
जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण ने जिले से यूक्रेन में फंसे छात्रों का व्हाट्स एप ग्रुप बनाया है। हालांकि इस ग्रुप में सभी छात्र शामिल नहीं हैं, लेकिन अधिकतर हैं। ऐसे में छात्रों की लोकेशन और उनके बारे में जिला प्रशासन को जानकारी मिल रही है।

एडीएम ने की छात्रों से वार्ता
एडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन ने बताया कि वहां फंसे छात्र उनके संपर्क में हैं और अधिकतर से उनकी वीडियो कॉलिंग से बात हो चुकी है। सभी फिलहाल कुशल हैं और प्रयास किए जा रहे हैं कि सभी को जल्द से जल्द घर वापस लाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed