फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Hapur

जेई के बेटे ऋषभ पहले ही प्रयास में बने एसडीएम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hapur
अपने माता पिता के साथ ऋषभ पुंडीर। - फोटो : HAPUR
जेई के बेटे ऋषभ पहले ही प्रयास में बने एसडीएम
विज्ञापन

हापुड़। हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण (एचपीडीए) के जेई व मेरठ रोड संजय विहार निवासी देशपाल सिंह के पुत्र ऋषभ पुंडीर ने अपने पहले ही प्रयास में यूपीपीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर एसडीएम बन जिले का नाम रोशन कर दिया है। यूपी में उन्हें 16वीं रैंक मिली है। बेटे की उपलब्धि से परिजनों में खुशी का माहौल है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
संजय विहार निवासी ऋषभ पुंडीर ने वर्ष 2015 में हापुड़ के ही दिल्ली पब्लिक स्कूल से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद उन्होंने पुणे विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते रहे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2019 में आयोजित परीक्षा में ऋषभ ने भाग लिया था। जिसका परिणाम आ गया है। ऋषभ पुंडीर ने इस परीक्षा में यूपी में 16वीं रैंक प्राप्त किया है। अपने पहले ही प्रयास में एसडीएम बनकर ऋषभ ने अपने सपनों को साकार कर लिया है। ऋषभ की मां शशिबाला गाजियाबाद पोस्ट ऑफिस में असिस्टेंट पोस्टमास्टर हैं। जबकि उनके पिता देशपाल सिंह हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण में अवर अभियंता के पद पर तैनात हैं। बेटे की उपलब्धि पर परिजनों में खुशी का माहौल है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed