{"_id":"621d2f4fedc1206bba62eee8","slug":"hapur-garh-news-gbd2347462128","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में निकला अजगर, सूचना पर नहीं पहुंचे वन कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में निकला अजगर, सूचना पर नहीं पहुंचे वन कर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगल में निकला अजगर, सूचना पर नहीं पहुंचे वन कर्मी
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव हिरनपुरा में सोमवार की दोपहर को खेत में अजगर निकला, जिसको देख ग्रामीण डर गए। वहीं वन विभाग की टीम के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने रोष जताया।
गढ़ क्षेत्र के गांव हिरनपुरा निवासी धर्मेंद्र सिंह और राजकुमार ने बताया कि वह दोनों दोपहर के समय में गांव मानकचौक की तरफ अपने खेतों पर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में एक जंगल की जगह पर एक अजगर दिखाई दिया। जिसे देख आसपास खेतों में काम करने वाले किसान भी पहुंच गए। ग्रामीणों ने कई बार फोन कर वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन एक घंटा बीतने के बाद भी वन विभाग कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया, जहां पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से अजगर को एक प्लास्टिक के कट्टे में बंद कर किसी अन्य जंगल में छोड़ दिया।
क्षेत्र में सर्तक नहीं रहता वन विभाग
ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी कई बार वन विभाग को विभिन्न मामलों में सूचना दी गई, लेकिन कोई भी सुध नहीं लेता, किसी दिन वन विभाग की लापरवाही लोगों को भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
जांच कर होगी कार्रवाई
सूचना पर यदि वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे तो गंभीर विषय है, इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - राजेश कुमार, वनक्षेत्राधिकारी गढ़