{"_id":"621d2f4d539a38770f2ef88e","slug":"hapur-garh-news-gbd234746158","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे शिवभक्त की मृत्यु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे शिवभक्त की मृत्यु
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे शिवभक्त की बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव आलमनगर में एक शिविर में मृत्यु हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है, मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं।
बुलंदशहर के शास्त्री नगर निवासी नवीन (38) 24 फरवरी को अपने साथियों के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेने के लिए गया था। कांवड़ भरकर वह पैदल ही अपने साथियों के साथ बुलंदशहर लौट रहा था। सोमवार सुबह नवीन और उसके साथी बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव आलमनगर में स्थित वृद्धाश्रम पर बने शिविर में रूके। नवीन के साथियों ने बताया कि स्नान कर तैयार होने के बाद सभी लोग बुलंदशहर के लिए चल दिए, अचानक ही नवीन जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। जिसकी सूचना साथियों ने तत्काल 112 नंबर पर कॉल कर दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस की मदद से गढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। बहादुरगढ़ पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया शिवभक्त की मृत्यु ह्दय गति रूकने से होना प्रतीत हो रहा है। लेकिन मृत्यु का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।