Hapur Election Result 2022: हापुड़ विधानसभा का चुनाव परिणाम जारी, जानिए कौन जीता कौन हारा
हापुड़ विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। बसपा प्रत्याशी सिंह मनीष सिंह दूसरे नंबर पर हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हापुड़ जिले की तीनों विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है। तीनों सीटों पर 35 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हुआ है। हापुड़ विधानसभा सीट पर भाजपा आगे चल रही है। भाजपा के विजयपाल इस सीट पर आगे चल रहे हैं। वहीं बसपा प्रत्याशी सिंह मनीष सिंह दूसरे नंबर पर हैं।
धौलाना सीट पर भाजपा ने बंपर जीत दर्ज की है। यहां भाजपा से धर्मेश तोमल, सपा गठबंधन से असलम अली, बसपा से वासिद प्रधान और कांग्रेस से अरविंद शर्मा प्रत्याशी हैं। गढ़मुक्तेश्वर सीट पर भी भाजपा जीत गई। भाजपा से हरेंद्र चौधरी तेवतिया, सपा गठबंधन से रविंद्र चौधरी, बसपा से मदन चौहान और कांग्रेस से आभा चौधरी प्रत्याशी हैं।
गढ़ रोड स्थित नवीन मंडी परिसर में सुबह 8 बजे से सीसीटीवी की निगरानी में मतगणना शुरू हुई और एक घंटे बाद से ही रुझान आने शुरू हो गए। गढ़ रोड स्थित नवीन मंडी परिसर में प्रत्येक विधानसभा के लिए 14-14 टेबल लगाई गई। पोस्टल बैलेट की मतगणना के लिए 12 टेबल लगे। जबकि चार टेबल स्क्रीनिंग के लिए लगाई गई। इसके बाद सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट पेपर की मतगणना हुई। जबकि सुबह 8.30 बजे से ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू हो गई थी। मतगणना शुरू होने के एक घंटे बाद ही तीनों विधानसभा सीटों के रुझान आने शुरू हो गए थे।
प्रत्येक टेबल पर रहेगा एक एजेंट
मतगणना में कुल 91 राउंड हुए, इसमें धौलाना में 32, हापुड़ में 30 और गढ़ में 29 राउंड में मतगणना हुई। इस दौरान प्रत्येक टेबल पर प्रत्येक प्रत्याशी का एक-एक एजेंट मौजूद था। जबकि प्रत्याशी आरओ टेबल पर मौजूद रहा। नवीन मंडी के गेट नंबर तीन से एजेंट और प्रत्याशियों की एंट्री थी। बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित था।
डिस्प्ले पर मिली जानकारी
चुनाव परिणाम की स्थिति जानने के लिए मंडी परिसर में एक एलईडी लगाई गई। मीडिया कवरेज के लिए मीडिया सेंटर स्थापित किया गया।
तीन प्रेक्षक नियुक्त किए
हापुड़ में निर्वाचन आयोग के आदेश पर मतगणना के लिए जिले मेें तीनों विधानसभा सीटों के लिए प्रेक्षक और लायजन ऑफिसर तैनात किए गए थे। एडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन ने बताया कि निर्वाचन आयोग के आदेश पर विधानसभा क्षेत्र धौलाना में प्रेक्षक के रूप में अनिरुद्ध राहा, हापुड़ के लिए ए कुमार व गढ़ के लिए डॉ. रंजीत कुमार सिंह का तैनात किया गया था। वहीं इनके साथ लायजन ऑफिसर के रूप में धौलाना के लिए डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर संजीव पाठक, हापुड़ के लिए एआईजी स्टांप अरुण कुमार व गढ़ के लिए उप निबंधक प्रथम हापुड़ हिमांशु चंद्रा का तैनात किया गया था।