{"_id":"611d5ac98ebc3e7a200eb6a6","slug":"hapur-crime-garh-news-gbd2243446118","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमालपुर में विद्युत संविदाकर्मियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमालपुर में विद्युत संविदाकर्मियों को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमालपुर में विद्युत संविदाकर्मियों को पीटा
गढ़मुक्तेश्वर। दो संविदाकर्मियों के साथ गांव जमालपुर में युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। निगम के जेई ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सिंभावली क्षेत्र के हरोड़ा बिजलीघर पर तैनात जेई संतोष दिवाकर ने बुधवार को थाने में तहरीर दी है। बताया कि बिजलीघर से जुड़े गांव जमालपुर में मंगलवार की रात बिजली की लाइन में फाल्ट हो गया था। सूचना मिलने पर बिजलीघर में कार्यरत दो संविदाकर्मी भीमा सिंह और कर्मवीर फाल्ट ठीक करने गांव गए थे। जहां पर गांव में ही रहने वाले दो युवक मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने दोनों संविदाकर्मियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों संविदाकर्मी जान बचाकर वहां से भाग निकले। बिजलीघर पहुंचकर उन्होंने घटना की जानकारी दी। जेई ने दोनों आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।