{"_id":"69594cf7a50add8bbe0a8c54","slug":"hapur-bar-association-election-hapur-news-c-135-1-hpr1001-135084-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: हापुड़ बार चुनाव के लिए अध्यक्ष और सचिव पद पर हुए पांच नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: हापुड़ बार चुनाव के लिए अध्यक्ष और सचिव पद पर हुए पांच नामांकन
Sat, 03 Jan 2026 10:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 03 Jan 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। बार एसोसिएशन के वर्ष 2026 -27 की कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शनिवार को विभिन्न पदों पर 31 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। अध्यक्ष पद पर तीन, सचिव पद पर दो प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान बड़ी संख्या में दोनों पक्षों के समर्थक मौजूद रहे।
मुख्य चुनाव अधिकारी संदीप कुमार त्यागी एडवोकेट, सहायक चुनाव अधिकारी सूरज कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद पर मुकेश कुमार त्यागी, देवेंद्र सिंह (नवादा), पुरुषोत्तम वर्मा, सचिव पद पर रवि कुमार, कुलदीप सिंह तोमर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मंजूर अहमद, मुकुल कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पद पर मोहम्मद मुशाहिद, रमेश चंद लोधी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पवन तोमर, कुलदीप शर्मा, गौरव शर्मा, सहसचिव प्रशासन पद पर सुर्जन सिंह सैनी, सलीम, सरफराज अली, सहसचिव पुस्तकालय पद पर आशीष शर्मा, विमल कुमार, सह सचिव प्रकाशन पद पर हर्षित जिंदल, वरिष्ठ सदस्य पद पर रामअवतार सिंह तोमर, सुधीर कुमार राणा, देवेंद्र कुमार (सागर), दिलशाद चौधरी, धर्मेंद्र कुमार, जमील अहमद, कनिष्ठ सदस्य पद पर अतुल कुमार, कुलदीप कुमार, दीपक कुमार शर्मा, सचिन कुमार शर्मा, मोहम्मद अनस कुरैशी, बिजेंद्र सिंह, आमिर खान ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
इस दौरान दोनों मुख्य पक्षों के समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बता दें कि विभिन्न पदों के दावेदार पिछले काफी दिनों से प्रचार में जुटे थे। अब नामांकन के साथ चुनाव प्रचार तेज हो गया है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत पांच जनवरी को नाम वापसी होगी। आठ जनवरी को टेंडर वोट डाले जाएंगे, जबकि नौ जनवरी को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मत होगा। इसके अगले दिन 10 जनवरी को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी।