{"_id":"61a26c9ceb9db402895ca71d","slug":"haour-news-hapur-news-gbd230083276","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति ने किया फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यक्ति ने किया फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने बचाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृहक्लेश में फंदा लगा रहे व्यक्ति को पुलिस ने गेट तोड़कर बचाया
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला श्रीनगर में गृहक्लेश के चलते फंदा लगाकर जान दे रहे युवक को पुलिस ने सकुशल बचा लिया। पुलिसकर्मियों की इस तत्परता से खुश होकर एसपी ने उन्हें सम्मानित करने की घोषणा की है।
दोपहर करीब एक बजे हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड पर पीआरवी 3974 पर तैनात आरक्षी रघुवीर सिंह और चालक होमगार्ड जितेंद्र कुमार पर सूचना आई कि श्रीनगर मोहल्ले में व्यक्ति फंदा लगाकर आत्महत्या कर रहा है। व्यक्ति के पुत्र की सूचना पर रघुवीर सिंह मौके पर पहुंचे।
रघुवीर सिंह ने बताया कि करीब पांच मिनट बाद जब वह मौके पर पहुंचे तो मकान के अंदर भीड़ लगी थी और परिजन कमरे का गेट तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। कमरे के अंदर एक व्यक्ति शॉल के फंदे को गले में डालकर बेड पर चढ़ा हुआ था। चीख पुकार के बीच पुलिसकर्मियों ने गेट तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन गेट मजबूत होने के कारण नहीं टूट सका।
विज्ञापन
रघुवीर सिंह और जितेंद्र ने इसी बीच देखा कि कमरे में पीछे की तरफ एक और गेट है और वह कमजोर लग रहा है। इसके बाद दोनों पीछे के रास्ते गेट पर पहुंचे और करीब दो मिनट की मशक्कत के बाद गेट को तोड़ दिया। पुलिसकर्मियों के गेट में प्रवेश करने से पहले व्यक्ति फंदे पर लटक चुका था। दोनों ने तुरंत उसे समय रहते नीचे उतार लिया। यदि थोड़ी भी देर होती तो व्यक्ति की जान जा सकती थी। पुलिसकर्मियों की इस सूझबूझ पर अधिकारियों ने उनकी पीठ थपथपाई है।
परिजनों ने दिया धन्यवाद
गृहक्लेश के चलते व्यक्ति ने यह कदम उठाया था। पीड़ित का अपनी पत्नी और पुत्र से विवाद रहता था। परिजनों ने सब कुछ ठीक होने पर पुलिसकर्मियों को धन्यवाद दिया। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि तत्काल समय पर पहुंचकर जान बचाने वाले जवानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।