फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Half of the city's lights remained off for 12 hours

Hapur News: गढ़ में आधे शहर की बत्ती 12 घंटे रही गुल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Half of the city's lights remained off for 12 hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नगर में बृहस्पतिवार सुबह तीन बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिसके चलते भीषण गर्मी में नगरवासियों को परेशानी झेलनी पड़ी। एचटी लाइन में फॉल्ट आने के कारण 12 घंटे बत्ती गुल होने से लोगों के पसीने छूटे।
नगर में रविदास चौक के पास बृहस्पतिवार की सुबह में एचटी 11 हजार की लाइन में बारिश के कारण फॉल्ट आ गया। जिसके चलते दोपहर के तीन बजे तक गढ़ के आधे शहर के घरों की बत्ती गुल रही। नगर के मोहल्ला आदर्श नगर, कबीरदास चौक, सेगेवाला मोहल्ला, राजीव नगर, रिफ्यूजी कॉलोनी समेत कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिसके चलते कनफेक्शनरी, इलेक्ट्रॉनिक, लोहे वेल्डिंग समेत अन्य बिजली के कार्य करने वालों को परेशानी झेलनी पड़ी। इसके अलावा करीब 20 हजार घरों की बत्ती गुल होने के कारण लोगों के पसीने छूट गए। नगरवासियों ने बताया कि पिछले एक माह से लगातार किसी न किसी लाइन में फॉल्ट आ रहा है, जिसका खामियाजा नगरवासियों को भुगतना पड़ता है। नगर के ऋषिपाल सिंह ने बताया कि दिन में कई कई घंटे के लिए बिजली सप्लाई बाधित होती है, जबकि शासन के आदेश हैं कि गंगानगरी में 24 घंटे बिजली होनी है। लेकिन ऊर्जा निगम की उदासीनता के चलते लोगों को बिजली सप्लाई में दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

एसडीओ अंकित सिंह का कहना है कि बारिश के चलते एचटी लाइन के तार आपस में टच हो गए, जिससे लाइन में फॉल्ट आ गया था, कर्मचारियों को लगाकर विद्युत आपूर्ति सुचारु करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article