{"_id":"570aa5cc4f1c1bbb6fc81167","slug":"guruji-dont-fail-me-then-the-marriage-will-break","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘गुरुजी पास कर देना, फेल हो गया तो शादी टूट जाएगी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘गुरुजी पास कर देना, फेल हो गया तो शादी टूट जाएगी’
खनक भारद्वाज, ब्यूरो/पिलखुवा
Updated Mon, 11 Apr 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
फेल हो गया तो शादी टूट जायेगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुजी पास कर देना, फेल हो गया तो शादी टूट जायेगी। रिश्ता हो गया है। सुसराल के लोगों ने शर्त रखी है कि लड़का इंटर पास होना चाहिए अन्यथा वह शादी नहीं करेंगे। प्लीज, प्लीज, मेरी शादी हो जाए। इसलिए मुझे जरूर पास कर देना।
विज्ञापन
गुरुजी मैं आपके चरण स्पर्श करता हूं। यह कोई फिल्मी डॉयलाग नहीं है। बल्कि यूपी बोर्ड के मूल्यांकन के दौरान एक छात्र ने परीक्षक से पास होने की फरियाद की है। यूपी बोर्ड एग्जाम का मूल्यांकन मारवाड़ इंटर कॉलेज में चल रहा है। मूल्यांकन के दौरान एक परीक्षार्थी की ऐसी कापी मिली कि खुद परीक्षक ही भौचक्का हो गए।
विज्ञापन
कापी में छात्र ने लिखा था कि गुरुजी पास कर देना, फेल हो गया तो शादी टूट जायेगी। मेरे माता पिता चाहते है कि मैं पढ़ लिखकर बड़ा आदमी बनूं। माता-पिता ने मेरे लिये लड़की पसंद कर ली है। सुसराल पक्ष के लोगों ने शर्त रखी है कि कम से कम लड़का इंटर तक पढ़ा होना चाहिए।
विज्ञापन
छात्र ने आगे लिखा है कि कम से कम गुरुजी शादी के लिए ही मुझे पास कर देना। फेल हो गया तो मेरे माता-पिता का सपना टूट जाएगा। मेरी शादी नहीं टूटनी चाहिए, क्योंकि मैं भी अब उस लड़की को पसंद करने लगा हूं। वह भी मुझे पसंद करती है। वह बीए में पढ़ रही है। उसी ने मुझे बोर्ड एग्जाम में तैयारी कराई थी।
गुरुजी प्लीज, मेरी जिंदगी का सवाल है पास कर देना। मैं आपका एहसान जिंदगी भर नहीं भूलूंगा। केंद्र के प्रभारी एवं प्रधानाचार्य राजेश यादव ने बताया कि फरियाद लिखी कापियों मिल रही हैं। जिसके संबंध मे अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।