फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   gun fire

सुबसुबह टहलने निकले तीन ग्रामीणों पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:36 AM IST
सार

सुबह टहलने निकले तीन ग्रामीणों पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियांगढ़मुक्तेश्वर(हापुड़)।जहां से चिकित्सकों ने सुजीत को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया है।सुजीत जनपद मेरठ में तीन स्थानों पर शराब के ठेके बताए जाते हैं, वहीं वह करीब तीन साल पहले मेरठ में कई स्थानों पर वाहन पार्किंग के ठेके भी लिया करता था।

विज्ञापन
gun fire

विस्तार

सुबह टहलने निकले तीन ग्रामीणों पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर(हापुड़)। रविवार की सुबह सिंभावली क्षेत्र के गांव देवली में टहलने के लिए निकले तीन ग्रामीणों पर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। तीनों की हालत गंभीर है। तीनों घायलों को उपचार के लिए मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने एक को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया है। बदमाशों को पकड़ने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। परिजनों ने रंजिशन हमले की आशंका जताते हुए अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा लिखाया है।
गांव देवली निवासी सुजीत भाटी शराब कारोबारी है, जो बीयर व देसी शराब की तीन दुकानों का संचालन करता है, जो रविवार की सुबह अपने ताऊ के बेटे व भाजपा नेता वीरेंद्र भाटी के साथ गांव के जंगल में मॉर्निंग वॉक के लिए गया था। जहां से लौटने के दौरान दोनों नानपुर-देवली मार्ग पर एक नलकूप पर रुक गए, जहां गांव का ही रहने वाला शरफुद्दीन उन्हें मिल गया।
विज्ञापन

तीनों बात कर रहे थे, तभी बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल से तीनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिनमें से तीन गोली सुजीत को, एक गोली वीरेंद्र, जबकि एक गोली शरफुद्दीन को लगी। तीनों लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। जिसके बाद बदमाश पिस्टल हवा में लहराते हुए भाग निकले। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में मौजूद किसान मौके पर पहुंचे, जिन्होंने घायलों के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे तीनों के परिजन तुरंत प्राइवेट कारों से लेकर उन्हें मेरठ के अस्पताल में ले गए। जहां से चिकित्सकों ने सुजीत को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया है। सुजीत की गर्दन में भी गोली लगी है और उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस विभाग में हड़कंप मचा, एसपी, एएसपी समेत फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची
दिन निकलते ही ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन लोगों के घायल होने की सूचना मिलते ही सिंभावली पुलिस में हड़कंप मच गया। कोतवाल योगेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ तुरंत ही मौके पर पहुंच गए। वहीं एसपी दीपक भूकर, एएसपी मुकेश चंद्र मिश्र भी गांव में पहुंच गए। फारेंसिंक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। मौके पर एक दर्जन खोखे बरामद हुए हैं। जिन्हें पुलिस टीम ने कब्जे में ले लिया है।
कोराना काल में बंद हुआ था पार्किंग का काम
तीन साल पहले सुजीत भाटी मेरठ में एक मॉल समेत, गढ़-मेरठ रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल और बेगमपुल पर पार्किंग के ठेकों का संचालन करता था। लेकिन कोरोना काल में पार्किंग का काम बंद हो गया। जिसके बाद सुजीत शराब के कारोबार से जुड़ गया। आशंका है कि इसी कारोबार की किसी रंजिश में यह हमला हुआ है।
सुजीत के चाचा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज, तीन टीमों का हुआ गठन
घटना के संबंध में घायल सुजीत के चाचा शरणवीर भाटी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। क्षेत्र में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, फोरेंसिक व स्वाट टीम की मदद से मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
सुजीत था मुख्य टारगेट, बाकी दो चपेट में आए
शराब कारोबार और पार्किंग ठेकों को लेकर हमले की आशंका
गढ़मुक्तेश्वर। सुजीत जनपद मेरठ में तीन स्थानों पर शराब के ठेके बताए जाते हैं, वहीं वह करीब तीन साल पहले मेरठ में कई स्थानों पर वाहन पार्किंग के ठेके भी लिया करता था। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे बदमाशों का हमला सुजीत को टारगेट बनाकर ही किया गया था। हमलावरों की मंशा उसकी हत्या करना था। हालांकि हमले में वीरेंद्र और शरफुद्दीन भी घायल हो गए। बाइक पर पीछे बैठे हमलावर ने दोनों हाथों में पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई, जिससे लगता है कि हमलावर पेशेवर अपराधी हैं। वहीं परिजन और ग्रामीण सुजीत, वीरेंद्र और शरफुद्दीन के किसी से भी विवाद की संभावना से इंकार कर रहे हैं। हमले के तार शराब कारोबार या पार्किंग ठेके के दौरान हुए किसी विवाद से जुड़े हो सकते हैं।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
एएसपी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि देवली और नानपुर रोड पर लगे दो सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए हमलावरों की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा घटनास्थल पर मौजूद मोबाइल फोनों की डिटेल भी निकलवाई जा रही है।
12 घंटे बीतने के बाद भी नहीं हुई कोई गिरफ्तारी
सुजीत समेत तीन लोगों पर हमले को 12 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है। लेकिन सिंभावली पुलिस हमलावरों की पहचान तक नहीं कर सकी है। दिन निकलते ही हुई घटना में अभी तक किसी भी संदिग्ध को हिरासत में नहीं लिया जा सका है। वहीं सुबह सवेरे हुई घटना से गांव देवली, ढाना, लिसड़ी, लोधीपुर समेत आसपास के गांवों के लोगों में दहशत बनी हुई है।
बेखौफ थे बदमाश घटना से पहले लगाए चार चक्कर -
ग्रामीणों से बदमाश पूरी तरह से बेखौफ थे, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घटना से पहले उन्होंने घटना स्थल के चार चक्कर लगाए थे। सुबह के समय दो संदिग्धों को देखकर ग्रामीणों को शक तो हुआ था, लेकिन इससे पहले वे उनसे कुछ पूछते हमला हो गया।

मेरठ से जुड़ रहे हमले के तार
घायल सुजीत का कारोबार और अधिकतर रिश्तेदारियां सब मेरठ जिले में की ओर हैं। हमलावरों के घटना को अंजाम देकर मेरठ की ओर भागने की ही सुराग मिले हैं। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि हमलावर मेरठ जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed