{"_id":"58a334674f1c1b1235d85afb","slug":"grp-election-duty-railway-security-at-risk","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी चुनाव ड्यूटी में, खतरे में रेलवे सुरक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआरपी चुनाव ड्यूटी में, खतरे में रेलवे सुरक्षा
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 14 Feb 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में हुई ट्रेन दुर्घटना में आतंकी साजिश सामने आने पर सुरक्षा एजेंसियों ने इनपुट जारी कर ट्रेन व ट्रैक की अतिरिक्त सुरक्षा के निर्देश दिए थे। विधानसभा चुनाव के चलते रेलवे ट्रैकों की सुरक्षा रामभरोसे है।
विज्ञापन
पिछले दिनों रेल दुर्घटना में आतंकी साजिश सामने आने और अलीगढ़ के पास ट्रैक से छेड़छाड़ होने के बाद सुरक्षा एजेंसी ट्रैक और ट्रेनों को लेकर काफी सतर्क हैं। जिसके बाद रेलवे ने सुरक्षा को लेकर विशेष दिशा निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन
इसके बाद हापुड़ स्टेशन पर भी चौकसी बढ़ा दी गई थी। अब विधानसभा चुनाव में जीआरपी कर्मियों की ड्यूटी लगने से सुरक्षा गड़बड़ा गई है। हापुड़ जीआरपी चौकी में एक प्रभारी, दो उपनिरीक्षक व 17 पुलिस कर्मी कार्यरत हैं।
विज्ञापन
जिनमें लगभग 15 पुलिस कर्मी चुनाव डयूटी में लगे हुए हैं। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से ये संख्या काफी कम है। सुरक्षा को लेकर ट्रेनों में चलने वाले जीआरपी पुलिस एस्कार्ट भी बंद है।
साथ ही स्टेशन परिसर की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है। सुरक्षा की दृष्टि से ये पुलिस काफी कम है। ऐसे में पहले से ही पुलिस बल की काफी कम है। जिसके चलते अब और अधिक कमी होने से सुरक्षा में बाधा बन सकती है।
जीआरपी प्रभारी इंद्रपाल ने बताया कि सुरक्षा को लेकर पुलिस गंभीर है। बचे हुए पुलिस कर्मियों को सतर्कता से डयूटी करने के निर्देश दिए गए हैं।