फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ground breaking ceremony

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी: 11,268 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास

Mon, 19 Feb 2024 10:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 19 Feb 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
ground breaking ceremony
हापुड़। जिले में 11 हजार 268 करोड़ के निवेश को धरातल पर उतारने के लिए जिला स्तर पर ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का जिला मुख्यालय पर आयोजन किया गया। इस निवेश से जनपद में 136 औद्योगिक इकाइयां स्थापित होंगी, जिनका शिलान्यास सोमवार को हो गया। मैन्यूफैक्चरिंग, हाउसिंग सोसायटी और टूरिज्म की बड़ी परियोजनाएं स्थापित होने से जिले में जहां विकास और पर्यटन को रफ्तार मिलेगा, वहीं 44 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश का केंद्र बनाने के लिए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। जनपद हापुड़ में निवेश के लिए करीब 500 निवेशकों ने करोड़ों के प्रस्ताव दिए। लखनऊ स्तर पर 35 निवेशकों ने भाग लिया, जिन्हें वहां सम्मानित किया गया। इसके साथ सोमवार को हापुड़ में कलक्ट्रेट परिसर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 11 हजार 268 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में उपस्थित उद्यमी, किसानों व अन्य लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा। इससे पहले निवेशकों ने जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन के साथ अपने अनुभवों को साझा किया। कुछ निवेशकों ने समस्याएं बताई तो कुछ ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उपायुक्त उद्योग शैलेंद्र कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, धर्मेश तोमर, जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, डीएम प्रेरणा शर्मा, सीडीओ अभिषेक कुमार, प्राधिकरण के वीसी डा. नितिन गौड़, एडीएम न्यायिक ज्योत्सना बंधु, उप कृषि निदेशक डा. वीवी द्विवेदी, जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार, जिला महामंत्री मोहन सिंह, पुनीत गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्योगों की स्थापना में आ रही बाधाओं को करें दूर
कार्यक्रम के दौरान कुछ उद्यमियों ने एटीसी की प्रक्रिया को सरल कराने व लैंड यूज चेंज कराने जैसी आ रही बाधाओं को जल्द दूर करने की मांग की। किसान धनवीर शास्त्री, नानक चंद शर्मा, ज्ञानेंद्र त्यागी ने जिलाधिकारी से गन्ना भुगतान समय से कराने, निराश्रित पशुओं से निजात दिलाने तथा सरसों के क्रय केंद्र बनाने की मांग की।




43 उद्यमियों को किया सम्मानित
जिले में दस करोड़ निवेश करने वाले 43 उद्यमियों को कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया। वहीं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत 48 बच्चों को लैपटॉॅप वितरित किए गए। एसडीएम इला श्रीवास्व ने योजनाओं के बारे में जानकारी दी। एक जिला एक उत्पाद योजना व विश्वकर्मी श्रम सम्मान योजना के तहत पांच-पांच लोगों को किट दी गईं। मोटा नाज के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए स्टॉल भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed