{"_id":"44218561a85f081949c8d6e3e744d3cf","slug":"govt-schools-opened-on-wednesday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन और बंद रहेंगे सरकारी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन और बंद रहेंगे सरकारी स्कूल
अमर उजाला, हापुड़
Updated Sun, 15 Nov 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
छठ पूजा के मद्देनजर दो दिन और सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। अब स्कूल बुधवार से खुलेंगे। मार्च में वर्तमान शैक्षिक सत्र पूरा होना है, लेकिन शिक्षकों की चुनाव में ड्यूटी व अब त्योहारों के अवकाश के चलते परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
माध्यमिक और परिषदीय स्कूलों में एक सप्ताह से दीपावली के उपलक्ष्य में छुट्टी है। अब सोमवार व मंगलवार का भी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
पंचायत चुनाव में शिक्षकों की ड्यूटी लगने से परिषदीय स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई काफी प्रभावित हुई थी। अब शिक्षकों की ड्यूटी ग्राम प्रधान का चुनाव लग जायेगी।
ऐसे में दीपावली के उपलक्ष्य में बीते एक सप्ताह से स्कूल बंद चल रहे हैं। मार्च तक शैक्षिक सत्र समाप्त होना है। ऐसे में अवकाश व शिक्षकों की चुनाव में ड्यूटी के चलते बच्चों का कोर्स पूरा होता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
बहरहाल सरकारी स्कूलों में छठोत्सव के मद्देनजर मंगलवार तक अवकाश की घोषणा कर दी गई है। नगर शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार का कहना है कि छठ महोत्सव के अवकाश की गाइडलाइन शासन से मिल चुकी है। सोमवार और मंगलवार को भी स्कूलों स्कूल बंद रहेंगे।