फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Government hospital accused of negligence after death of newborn

Hapur News: नवजात की मौत के बाद सरकारी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Government hospital accused of negligence after death of newborn
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शुक्लान निवासी एक व्यक्ति ने नवजात की मौत के मामले में सरकारी अस्पताल के चिकित्सक और स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचा और मामले में कार्रवाई की मांग की। वहीं, अस्पताल की ओर से भी कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला शुक्लान निवासी रवि ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी राखी नौ माह की गर्भवती थी। शनिवार को वह जांच के लिए रेलवे रोड स्थित सरकारी अस्पताल पहुंची थी। आरोप है कि अस्पताल में भर्ती करने के बाद प्रसव कराया गया लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए कह दिया गया। इसके बाद परिजन महिला और नवजात को शहर के दो निजी अस्पतालों में लेकर पहुंचे। वहां से भी राहत नहीं मिलने पर गाजियाबाद के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां नवजात की मौत हो गई। पीड़ित का आरोप है कि चिकित्सक और स्टाफ की लापरवाही के कारण उसके बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, पीएचसी केंद्र प्रभारी डॉ. प्रियंका ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि प्रसव के समय महिला की ननद मौजूद थी और उपचार निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया गया। बताया कि महिला को मेरठ रेफर किया जा रहा था लेकिन परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। डॉ. प्रियंका के अनुसार आशा कार्यकर्ता सुमन को धमकी मिलने के बाद उसकी ओर से भी कोतवाली में तहरीर दी गई है और संबंधित अधिकारियों को पूरे प्रकरण की जानकारी भेजी गई है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों से शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed