{"_id":"652d7140c831f60ee100fea6","slug":"girl-ran-away-from-kotwali-hapur-news-c-135-1-hpr1001-3987-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: थाने से मौसी के घर चली गई युवती, रातभर तलाशती रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: थाने से मौसी के घर चली गई युवती, रातभर तलाशती रही पुलिस
Mon, 16 Oct 2023 10:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 16 Oct 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
हापुड़।संदिग्ध परिस्थिति में घर से लापता युवती को कोतवाली पुलिस बरामद कर थाने ले आई। लेकिन चकमा देकर युवती थाने से निकलकर अपनी मौसी के यहां मेरठ चली गई। रात भर पुलिस उसे तलाश करती रही। युवती को सुबह बस अड्डे से बरामद कर लिया गया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि नगर के एक मोहल्ला निवासी 18 वर्षीय युवती 12 अक्तूबर को संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई थी। जिसके चलते पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार शाम युवती को बरामद कर पुलिस ने बयान दर्ज कराने के लिए महिला हेल्प डेस्क पर तैनात पुलिसकर्मियों के सुपुर्द कर दिया था। बताया जाता है कि रविवार सुबह करीब छह बजे हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मी को चकमा देकर वह फरार हो गई। पुलिस की दो टीमें लगातार उसे तलाश करती रहीं। सोमवार सुबह पुलिस ने युवती को मेरठ रोड स्थित बस अड्डे के पास से बरामद कर लिया है। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह थाने से बाहर निकलकर बस से मेरठ में अपनी मौसी के घर चली गई थी। अब न्यायाधीश के समक्ष युवती के बयान दर्ज कराए जाएंगे।