फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ghaziabad railway track closed

Hapur News: दो महीने बाधित रहेंगी गाजियाबाद आने-जाने वाली ट्रेनें

Fri, 08 Nov 2024 10:06 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 08 Nov 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad railway track closed
हापुड़। महरौली रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर होने वाले कार्य के चलते अगले दो महीने ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगा। नौ नवंबर से छह जनवरी के बीच मेगा ब्लॉक के कारण हापुड़ से गुजरने वाली बरेली इंटरसिटी, आलाहजरत, अवध असम, मेमू, सत्याग्रह आदि ट्रेनें बाधित रहेंगी। जिससे दैनिक यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन


सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि प्रभावित तिथि के दौरान ट्रेन संख्या 15910 लालगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 13, 28 नवंबर, 4, 19, 25 दिसंबर व 5 जनवरी को चार घंटे देरी से लालगढ़ से चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 12038 दिल्ली कोटद्वार एक्सप्रेस 14, 29 नवंबर, 05, 20, 26 नवंबर, 6 जनवरी को चार घंटे देरी से दिल्ली से संचालन किया जाएगा। ट्रेन संख्या 12037 कोटद्वार दिल्ली एक्सप्रेस का 14, 29 नवंबर, 5, 20, 26 दिसंबर, छह जनवरी को विलंब से कोटद्वार से संचालन किया जाएगा। ट्रेन संख्या 14315 बरेली नई दिल्ली एक्सप्रेस 20,26 दिसंबर, 6 जनवरी को 1.30 घंटे देरी से बरेली से चलेगी। ट्रेन संख्या 14316 नई दिल्ली बरेली एक्सप्रेस का 9, 19, 24 नवंबर को एक घंटे देरी से नई दिल्ली से संचालन किया जाएगा। आनंद विहार टर्मिनल विहार टर्मिनल से सुल्तानपुर जाने वाली ट्रेन संख्या 14014 का नौ नवंबर को एक घंटे देरी से आनंद विहार से संचालन किया जाएगा। आनंद विहार टर्मिनल से रक्सौल जाने वाली ट्रेन संख्या 14008 का 19 नवंबर को एक घंटे देरी से संचालन किया जाएगा। आनंद विहार टर्मिनल से रक्सौल जाने वाली ट्रेन संख्या 14016 का 24 नवंबर को एक घंटे देरी से संचालन किया जाएगा। ट्रेन संख्या 04335 मुरादाबाद-गाजियाबाद मैमू 20, 26 दिसंबर, 6 जनवरी को 1.30 घंटे देरी से मुरादाबाद से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed