{"_id":"578fa1c34f1c1b7244c4b609","slug":"ghaziabad-court-came-rajasthan-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":" गाजियाबाद कचहरी में आया था राजस्थान का युवक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद कचहरी में आया था राजस्थान का युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 20 Jul 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
ड्रग्स
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के एक युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी बोलेरो कार व नगदी लूटने के मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती पीड़ित युवक बुधवार को होश में आने पर आपबीती बताई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार राजस्थान का रहने वाला अंतराम मंगलवार को गाजियाबाद कचहरी में तारीख पर बोलेरो से आया था। जब वह कचहरी से निकला तो तीन युवकों ने उससे लिफ्ट ली। इस दौरान बदमाशों ने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया।
विज्ञापन
बेहोश होने पर बदमाशों ने उसकी जेब में रखे 5000 रुपये व बोलेरो लूटकर अट्टा के जंगल में उसे फेंक दिया। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना के कई घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। स्थानीय लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
बुधवार को होश आने पर पीड़ित ने आपबीती बताई और सूचना पुलिस को दी। पीड़ित के परिजन भी हापुड़ पहुंचे और तहरीर थाने में देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ बाबूगढ़ विजय बहादुर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।