फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Garhmukteshwar Husband attacked with a sickle after objecting to wife being with her lover

बीवी बनी खूंखार: आधी रात प्रेमी संग पकड़ी पत्नी, विरोध पर सोते पति पर दरांती से हमला; सीने-बाजू पर गहरी चोटें

Sat, 25 Jul 2026 12:47 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 25 Jul 2026 12:47 PM IST
सार

गढ़मुक्तेश्वर में एक पति ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। पति का आरोप है कि पत्नी को प्रेमी संग आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद उस पर दरांती से हमला किया।

विज्ञापन
Garhmukteshwar Husband attacked with a sickle after objecting to wife being with her lover
प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ी पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर के मोहल्ला ठंडी सड़क पर रहने वाले एक कार चालक ने अपनी पत्नी पर प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के बाद उस पर दरांती से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। घायल पति ने कोतवाली में पत्नी और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


पीड़ित सोनू ने बताया कि वह पेशे से कार चालक है। शुक्रवार को वह यात्रियों को लेकर हरिद्वार गया था और घर लौटने का समय परिवार को नहीं बताया था। देर रात जब वह अचानक घर पहुंचा तो उसने अपनी पत्नी को एक युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इस पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को कोतवाली ले गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने पत्नी को घर भेज दिया। पीड़ित का आरोप है कि वह भी घर लौटकर सो गया। इसी दौरान देर रात उसकी पत्नी ने दरांती से उस पर हमला कर दिया। हमले में उसके सीने और बाजू पर गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद उसकी जान बच सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनू का कहना है कि उसे काफी समय से पत्नी पर किसी अन्य युवक से संबंध होने का संदेह था, लेकिन शुक्रवार रात उसने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसी कारण उसकी पत्नी ने कथित प्रेमी के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की कोशिश की।


पीड़ित ने बताया कि उसके दो छोटे बच्चे हैं और वह अपनी जान को खतरा महसूस कर रहा है। पीड़ित ने कोतवाली में पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ तहरीर देकर जानलेवा हमले सहित उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सीओ राहुल यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed