फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ganna samiti delegates election

Hapur News: 68 गांवों के 133 प्रतिनिधियों के लिए कल होगा मतदान

Tue, 01 Oct 2024 09:47 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 01 Oct 2024 09:47 PM IST
विज्ञापन
ganna samiti delegates election
हापुड़। सहकारी गन्ना विकास समिति के प्रतिनिधियों के लिए तीन अक्तूबर को आरएसके इंटर काॅलेज, हापुड़ और धौलाना समिति में मतदान होगा। तीनों समितियों के 68 गांवों में 133 प्रतिनिधि चुनने के लिए करीब 19 हजार किसान सुबह आठ बजे से मतदान करेंगे। मंगलवार को विकास भवन में 250 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद चुनाव सामग्री का वितरण भी किया गया। वहीं, नवीन मंडी में चल रहा नाराज किसानाें का धरना सोमवार की रात करीब 10 बजे एसडीएम सदर और सीओ के समझाने के बाद स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन


जनपद में कुल 501 प्रतिनिधि चुने जाने हैं, जो बाद में डायरेक्टर चुनेंगे। इसके बाद चुने गए डायरेक्टर मिलकर चेयरमैन का चुनाव करेंगे। इसके लिए भाजपा ने तीनों समितियों पर समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा की हुई है। इस प्रक्रिया में अब धौलाना के पांच गांवों के 12 प्रतिनिधि, हापुड़ के 18 गांवों के 32 प्रतिनिधि और सिंभावली समिति से जुड़े 45 गांवों के 89 प्रतिनिधि के लिए चुनाव होगा।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी व अपर जिला सहकारी अधिकारी कुमार संजय ने बताया कि धौलाना और हापुड़ में समिति कार्यालय में पर्याप्त जगह होने के कारण मतदान कराया जाएगा। जबकि, सिंभावली समिति में पर्याप्त जगह न होने के कारण आरएसके इंटर काॅलेज में मतदान होगा। सुबह आठ से शाम चार बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसके बाद मतों की गिनती होगी। सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर लगभग चार कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी। इसके अलग अतिरिक्त सहायक निर्वाचन अधिकारी व मतदान अधिकारी भी लगाए गए हैं। मंगलवार को विकास भवन के सभागार में मतदान व मतों की गिनती के लिए प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंगलवार शाम को फिर से देंगे धरना

बृहस्पतिवार को हुई नामांकन-पत्रों की जांच के बाद से ही किसान हापुड़ नवीन मंडी में धरने पर बैठे रहे, लेकिन चार दिन तक धरना देने के बाद कोई परिणाम सामने नहीं आया। किसानों का आरोप था कि उनके नामांकन सत्ताधारी दल के नेताओं के इशारे पर निरस्त किए गए हैं। एसडीएम शुभम श्रीवास्तव ने बताया कि रात्रि में बातचीत के बाद किसानाें ने धरना स्थगित कर दिया था। नामांकन पत्रों की जांच नियमानुसार ही हुई थी। हालांकि, मंगलवार की शाम को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष वीरेश चौधरी ने बताया कि बुधवार (आज) से किसानों का धरना फिर से शुरू होगा। अधिकारियों के इस कारनामे से किसानों में रोष व्याप्त है। यह किसानों के लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन है।



328 निर्विरोध चुने गए --

साेमवार को नामांकन-पत्र वापसी का समय रखा गया था। इसके बाद हापुड़ में 87, धौलाना में 65 और सिंभावली में 196 प्रतिनिधि निर्विरोध चुन लिए गए हैं। जबकि, तीनों समितियों में 19 प्रतिनिधि के पदों के लिए किसी ने कोई नामांकन नहीं किया था।




कोट -

गन्ना समिति के चुनाव को लेकर बुधवार (आज) कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क जारी है।

- विनीत भटनागर, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed