फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Ganga's water level increased, yellow alert mark is just 15 centimetres away

Hapur News: गंगा में बढ़ा उफान, यलो अलर्ट के निशान महज 15 सेंटीमीटर दूर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Ganga's water level increased, yellow alert mark is just 15 centimetres away
जल स्तर बढ़ने से ब्रजघाट में ऊफनाई गंगा संवाद
ब्रजघाट। पहाड़ों के साथ ही मैदानी क्षेत्र में हुई रविवार रात को मानसून की पहली बारिश से गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हुई। पानी यलो अलर्ट के निशान से मात्र 15 सेंटीमीटर दूर है। सोमवार देर शाम को गढ़ ब्रजघाट गंगा का जलस्तर बढ़कर समुद्रतल से 198.60 मीटर के निशान पर पहुंच गया। फसलों में बर्बादी होने से पशुओं के चारे का संकट अभी से गहराना शुरू हो गया है।
विज्ञापन


भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सोलंकी का कहना है कि गंगा पिछले कई दिनों से उफान पर थी। बारिश होने से और भी बढ़ोतरी होने पर खादर क्षेत्र के लोगों को बाढ़ का डर सता रहा है। केंद्रीय जल आयोग के गेज अधिकारी आबाद आलम का कहना है कि पहाड़ों के साथ ही मैदानी क्षेत्र में झमाझम बारिश और बिजनौर बैराज से पानी छोड़ने का क्रम जारी रहने से गंगा में उफान बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


बिजनौर बैराज से छोड़ा गया दो लाख क्यूसिक से अधिक पानी

बिजनौर बैराज से पानी छोड़ने का क्रम बढ़ता जा रहा है। सोमवार को दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया, जिससे मंगलवार की सुबह को गढ़ ब्रजघाट गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी होने से खादर क्षेत्र में रहने वालों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गहरा रहा पशुओं के चारे का संकट

खादर क्षेत्र के कई गांवों के निचले जंगल में उग रही हजारों बीघा फसलों में पानी भरने से बर्बादी हो रही है। इससे मौसमी फल व सब्जी की खेती के साथ ही हरे चारे की फसलों का सर्वाधिक नुकसान हो रहा है। बरसात शुरू होते ही खादर क्षेत्र के लोगों को पशुओं के चारे की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। प्रधान निरंजन सिंह राणा का कहना है कि गंगा में उफान बढ़ने से निचले जंगल में उग रही फसलों में बर्बादी होने के कारण अभी से पशुओं के चारे की किल्लत हो रही है।


जलस्तर बढ़ने पर गंगा में बही दो नाव

ब्रजघाट गंगानगरी में मोटर बोट समेत सैकड़ों नावों का संचालन हो रहा है। इन्हें रात में कामकाज बंद होने के दौरान नाविक जैटी बेरककेडिंग से बांध देते हैं। रविवार की रात अचानक जलस्तर बढ़ने पर गंगा में आए उफान से जैटी बेरिकेडिंग से बंध रहीं दो नाव पानी में डूब गईं। सुबह झुलमी केवट समेत अन्य नाविकों के जैटी बेरिकेडिंग से बांधी हुई दो नाव गायब देख होश उड़ गए। खोजबीन के दौरान एक नाव गंगा में डूबी हुई मिली, दूसरी तेज बहाव के साथ गंगा में बहकर लापता हो गई। डूबी हुई नाव को शाम तक भी नहीं निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed