फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Ganga Express way

गंगा एक्सप्रेसवे भूमि अधिग्रहण के बाद हापुड़ में बढ़ सकते हैं 20 से 30 फीसदी सर्किल रेट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:48 AM IST
सार

गंगा एक्सप्रेसवे भूमि अधिग्रहण के बाद हापुड़ में बढ़ सकते हैं 20 से 30 फीसदी सर्किल रेटहापुड़।जिला प्रशासन ने भी उच्चस्तरीय बैठक की तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।ऐसे में संभावना है कि इस बार सर्किल रेट 25 फीसदी से 30 फीसदी तक बढ़ेंगे।

विज्ञापन
Ganga Express way

विस्तार

गंगा एक्सप्रेसवे भूमि अधिग्रहण के बाद हापुड़ में बढ़ सकते हैं 20 से 30 फीसदी सर्किल रेट
विज्ञापन

हापुड़। गंगा एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य पूर्ण होते ही जिले में सर्किल रेट 20 से 30 फीसदी बढ़ाए जा सकते हैं। आस पास के जिलों में सर्किल रेट बढ़ने के बाद शासन ने हापुड़ का संज्ञान लिया है। जिला प्रशासन ने भी उच्चस्तरीय बैठक की तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। तमाम सर्वे की रिपोर्ट उप निबंधन कार्यालय से तलब की गई हैं।
वर्ष 2017 से जिले में सर्किल रेट नहीं बढ़ाए गए हैं। जून महीने में सर्किल रेट बढ़ाए जाने को लेकर सर्वे कराया गया था। जिला प्रशासन की बैठक में सर्किल रेट बढ़ोत्तरी पर मोहर नहीं लग सकी। जबकि पड़ोसी जिला मेरठ में सर्किल रेट बढ़ा दिए गए थे। अब शासन ने संज्ञान लिया है तो जिला प्रशासन पहले जल्द से जल्द गंगा एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य पूर्ण करने में जुट गया है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले की सीमा में 32.60 किलोमीटर एक्सप्रेसवे का निर्माण होगा, इसके लिए 783 करोड़ मुआवजा किसानों को दे दिया गया है। सिर्फ 52.53 करोड़ की भूमि का अधिग्रहण ही होना बाकी है। शासन से वर्चुअल मिटिंग हो चुकी है। अब जिला प्रशासन भी जल्द सर्किल रेट को लेकर बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-25 से 30 फीसदी तक बढ़ोतरी संभव-
नए सर्किल रेट पांच साल बाद तय हो सकते हैं। पहले इसे हर दो साल बाद बढ़ाया जाता था। तब रेट में 10 फीसदी से 20 फीसदी तक बढ़ोतरी होती थी। ऐसे में संभावना है कि इस बार सर्किल रेट 25 फीसदी से 30 फीसदी तक बढ़ेंगे। हालांकि इस संबंध में प्रशासन ने अभी स्थिति को स्पष्ट नहीं किया है।
-सर्किल प्रथम की पॉश कॉलोनियों के वर्तमान रेट-
कॉलोनी सर्किल रेट
अशोक कॉलोनी 24000
अलकापुरम 24000
कबाड़ी बाजार 32000
खिड़की बाजार 31000
पापड़ वाली गली 28500
पुराना बाजार 28500
सब्जी बाजार 30000
ज्ञान लोक 27500
भोला गंज 25000
न्यू आलोक कॉलोनी 25000
इंडियन कोल्ड स्टोरेज 25000
आलोक कॉलोनी 30000
सर्किल द्वितीय की पॉश कॉलोनियों के वर्तमान रेट
कॉलोनी रेट
इंद्रलोक कॉलोनी 22000
शिवपुरी 20000
श्रीनगर 20000
कृष्णानगर 10000
केशव विहार 18000
खुर्जा पेच 19000
चंडी मंदिर 15000
त्यागीनगर 20000
देवलोक 15000
नारायण गंज 20000
परमानंद पुरम 22000
पक्का बाग 22000
पटेल नगर 20000
बैंक कॉलोनी (श्रीनगर) 20000
भगवती गंज 22000
रामगंज 20000
रेवती गंज 20000
कृष्णानगर 10000
अर्जुननगर स्वर्ग आश्रम रोड 8500
(नोट: कॉलोनियों के ये रेट हजार रुपये प्रति गज में हैं। सर्किल रेट निबंधन कार्यालय से लिया गया है।)
मुआवजा मिलने के बाद गांवों
की जमीन की बढ़ी रजिस्ट्री-
जिले से होकर निकल रहे हाईवे व विकास की योजनाओं में अधिग्रहण का किसानों को मुआवजा मिल रहा है। इससे कृषि भूमि की खरीद फरोख्त काफी बढ़ गई है। राजस्व के मामले में रजिस्ट्री विभाग को शहर से ज्यादा देहात क्षेत्र में लाभ हो रहा है। वर्ष 2021-22 में देहात की रजिस्ट्री में जबरदस्त उछाल आया है, बीते सालों के मुकाबले में यह दोगुनी हो गई हैं।

गंगा एक्सप्रेसवे के लिए शेष भूमि के अधिग्रहण के बाद होगी बैठक-
गंगा एक्सप्रेसवे के लिए शेष बची भूमि के अधिग्रहण का कार्य चल रहा है, इसी महीने में यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके बाद सर्किल रेट को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक होगी, जिसमें आगामी निर्णय लिया जाएगा।--श्रद्धा शांडिल्यायन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed