फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Ganga descended faithful.

गंगा में उमड़े श्रद्धालु, हाईवे पर रेंगते रहे वाहन

Tue, 19 Jul 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 19 Jul 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Ganga descended faithful.
गुरु पूर्णिमा पर छह लाख से अधिक लोगों ने किया गंगास्नान - फोटो : अमर उजाला

गुरु पूर्णिमा पर्व पर विभिन्न प्रांतों से आए करीब छह लाख से अधिक लोगों ने गंगा स्नान किया। हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण करीब चार घंटे तक जाम के हालात रहे। आलम यह रहा कि चंद मीटर की दूरी तय करने में भी श्रद्धालुओं को घंटों लग गए।

विज्ञापन


ब्रजघाट और लठीरा गंगा तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार देर रात शुरू हुआ गंगा स्नान मंगलवार शाम चार बजे तक चलता रहा।
विज्ञापन


इसमें दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान सहित वेस्ट यूपी के जनपदों से आए छह लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट और लठीरा में मोक्ष दायिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। वहीं तीर्थनगरी के वेदांत मंदिर, आवंतिका देवी सिद्धपीट, हनुमान मंदिर, श्रीकृष्ण और शीतल आश्रम में भी भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार रात करीब 12 बजे जैसे ही गंगा भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हुई तो वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण ब्रजघाट गंगा पुल के पास जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। आलम यह रहा कि वाहन घंटों रेंगते रहे। वाहनों की गति थमने के कारण भक्तों को ब्रजघाट तीर्थनगरी में पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

बड़ी संख्या में राहगीर और श्रद्धालुओं को ब्रजघाट वाया बागड़पुर और डेहरा कुटी से होकर निकलना पड़ा। देर रात करीब दो बजे के बाद इन रास्तों पर भी जाम के हालात पैदा हो गए। तड़के करीब चार बजे से लेकर मंगलवार सुबह आठ बजे तक हाईवे पर वाहन रेंगते रहे।

ज्येष्ठ दशहरा के दौरान हाईवे पर लगे जाम के बाद भी पुलिस-प्रशासन ने जरूरी इंतजाम नहीं किए। नतीजतन, लाखों भक्तों को आवागमन में खासी परेशानी झेलनी पड़ी। श्रद्धालुओं को अपने वाहन स्याना चौपला के आसपास छोड़कर ब्रजघाट तक पैदल आना पड़ा।

अधिकांश डग्गामार वाहन गंगा पुल सहित हाईवे के किनारे खड़े रहे। वहीं स्याना चौपला पर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर के पास वाहनों की बेतरतीब लाइनें लगी रहीं। इससे वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ।

गुरु पूर्णिमा पर्व पर नगर पालिका की ओर से कूड़ा निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं की गई। इससे पर्व के उपरांत गंगा किनारे और मुख्य रास्तों पर गंदगी का अंबार लगा रहा। ईओ पूर्णिमा सिंह ने कहा कि श्रद्धालुओं की वापसी होने के बाद तत्काल गंगा किनारे फैली गंदगी की सफाई कराई जाएगी।


सोमवार रात में वाहनों का दबाव बढ़ने से हाईवे की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई थी लेकिन पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम नहीं लगने दिया।  सतीश चंद्र पांडेय, डीएसपी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed