फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Funka transformer, six localities were cut to 10 hours of light

फुंका ट्रांसफार्मर, 10 घंटे गुल रही छह मोहल्लों की बत्ती

Mon, 10 Oct 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 10 Oct 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Funka transformer, six localities were cut to 10 hours of light
ट्रांसफार्मर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली रोड बिजलीघर पर लगा 5एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर सोमवार सुबह सात बजे के करीब फुंक गया। इसके चलते फीडर नंबर-7 से जुड़े आधा दर्जन मोहल्लों की आपूर्ति गुल हो गई। अधिशासी अभियंता ने देर शाम दूसरे ट्रांसफार्मर से आपूर्ति बहाल कर लोगों को राहत दिलाई।

विज्ञापन


दिल्ली रोड बिजलीघर के पांच एमवीए क्षमता से जुड़े फीडर नंबर सात से शंभुपुरा, आलोक, दशमेशनगर, गणेशपुरा, इंद्रानगर, मधुबन कालोनी, रघुवीर गंज, ज्ञानलोक, गंगापुरा को बिजली आपूर्ति दी जाती है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब सात बजे अचानक ट्रांसफार्मर में फाल्ट हो गया, जिससे फीडर-7 के बंद होने से निगम कर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिशासी अभियंता पीके गौतम और एसडीओ यशेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग कराई। दोपहर बाद तक भी इन मोहल्लों की आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में लोगों को पानी किल्लत से जूझना पड़ा। बिजली कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद शाम पांच बजे के करीब दूसरे ट्रांसफार्मर से आपूर्ति जोड़कर फिलहाल लोगों को राहत दिला दी है।


अधिशासी अभियंता पीके गौतम का कहना है कि ट्रांसफार्मर को दुरुस्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। प्रभावित मोहल्लों को अन्य फीडर से जोड़कर आपूर्ति दिला दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed