फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Full sprint Kaar not drunk

नशे में फर्राटा भरा तो खैैर नहीं

Fri, 30 Dec 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला हापुड़
ब्यूरो , अमर उजाला हापुड़ Updated Fri, 30 Dec 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Full sprint Kaar not drunk
new year - फोटो : अमर उजाला

न्यू ईयर के जश्न में हुड़दंगियों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस अल्कोमीटर लेकर चेकिंग करेगी। पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


  बता दें कि क्षेत्र के विभिन्न होटल, रेस्तरां, मॉल, बार आदि में नए साल का जश्न मनाने की तैयारियां चल रही हैं। युवा वर्ग नए साल के स्वागत के लिए जोरदार पार्टी व जश्न की तैयारियों में जुटा है। ऐसे में कोई अप्रिय घटना न हो, इसको लेकर पुलिस ने भी विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


एसपी अलंकृता सिंह ने कहा कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर नशाखोरी कर हुड़दंग करने वालों पर नजर रखी जाएगी। कहीं से शांति भंग किए जाने की सूचना मिलती है तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी। सभी थानों की पुलिस व यातायात पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने क्षेत्र में वाहन चालकों की जांच करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार और थियेटरों पर रहेगी नजर
नए साल को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। पुलिस पीसीआर थिएटर और बाजार जैसे भीड़ भाड़ वाले इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग करती रहेगी। नए साल में बाजारों और सिनेमाघरों में अन्य दिनों के मुकाबले भीड़ ज्यादा रहती है। ऐसे में असामाजिक तत्व, झपटमार और चोर घूमते रहते हैं। पुलिसकर्मियों को होटलों, बार और शराब की दुकानों के आसपास भी तैनात किया है।

छेड़छाड़ करने वाले भी निशाने पर
नए साल पर पार्टियों में और पार्टियों के बाद घर जा रही महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की ज्यादा आशंका रहती है। ऐसी घटनाएं रेस्तरां और होटलों में आम हैं। इन पर अंकुश लगाने के लिए सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

नहीं बचेंगे अफवाह फैलाने वाले
 पुलिस को नववर्ष की पूर्व संध्या पर कई झूटी सूचनाएं भी मिलती हैं। इससे अक्सर लोगों में डर पैदा हो जाता है। इसलिए पुलिस अफवाहें फैलाने वालों पर भी नजर रखेगी। पुलिस ने शहर के तमाम एसटीडी बूथ और साइबर कैफे संचालकों को आदेश दिया है कि वे ग्राहकों के लिए एक रजिस्टर मेंटेन करें।

कंट्रोल रूम में भी सख्त ड्यूटी
 कंट्रोल रूम में ड्यूटी देने वाले पुलिसकर्मियों को भी सख्त हिदायतें दी गई हैं। उन्हें आदेश दिए गए हैं कि आने वाली कॉल्स को गंभीरता से लें और कॉल के बारे में तुरंत शहर पुलिस को सूचित करें, ताकि पुलिस समय रहते क्राइम को कंट्रोल कर सके।

10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे
न्यू ईयर की पार्टी में रात 10 बजे तक ही डीजे बजाया जा सकता है। रात 10 बजे से लेकर सुबह छह बजे तक कहीं पर भी डीजे नहीं बजने दिया जाएगा। डीजे बंद कराने के लिए पुलिस अमला सड़क पर गश्त करेगा। एसपी अलंकृता सिंह ने बताया कि न्यू ईयर पार्टी के लिए पुलिस से अनुमति लेनी पड़ेगी। होटल, ढाबों और चौराहों पर पुलिस द्वारा तलाशी अभियान चलाया जाएगा।

दिल्ली- गाजियाबाद में करेंगे पार्टी
मौज, मस्ती व फन के शौकीन युवा न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए गाजियाबाद और दिल्ली की ओर जाएंगे। युवा राजन शर्मा और विशेष ने बताया कि हापुड़ में कुछ सीमित स्थान ही हैं जहां बैठकर केवल अच्छा खाना खाकर ही न्यू ईयर मनाया जाता है। डिस्को या कपल के साथ तो गाजियाबाद या दिल्ली ही जाना पड़ेगा।


नए साल का जश्न शालीन तरीके से मनाएं। किसी ने भी गलत हरकत की तो उसे जेल की हवा खानी पड़ेगी। ऐसे हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया जाएगा। - अलंकृता सिंह, एसपी  

न्यू ईयर के लिए सज गए होटल-रेस्तरां
हापुड़। नए साल को यादगार बनाने के लिए लोग तैयारियों में जुट गए हैं। शहर के होटल और रेस्तरां भी इसके लिए खास तैयारी कर रहे हैं। होटलों में विशेष साज सज्जा के साथ ही लोगों को लुभाने के लिए तरह-तरह के ऑफर भी दिए जा रहे हैं।

सिटी प्लाजा रेस्टोरेंट
सिटी प्लाजा स्थित सिटी हार्ट रेस्टोरेंट के संचालक मनोज कर्णवाल ने बताया कि इस बार ग्राहकों की पसंद के व्यंजनों के लिए विशेष पैकेज तैयार किए गए हैं। हापुड़ जैसे शहर में अभी कपल का कल्चर नहीं है। अधिकतर लोग फैमिली के साथ ही आते हैं। न्यू ईयर के लिए रेस्तरां को आकर्षक तरीके से सजाया गया है और विभिन्न तरह की वेज डिशेज तैयार की जाएंगी। आर्डर के अनुसार डिस्काउंट भी दिया जाएगा।

आरके प्लाजा रेस्टोरेंट
आरके प्लाजा स्थित रेस्टोरेंट संचालक टोनी ने बताया कि न्यू ईयर मनाने के लिए युवाओं में काफी जोश है। ग्राहकों को लुभाने के लिए रेस्तरां में दो दिन कैंडल लाइट डिनर होगा। हर टेबिल पर केक ग्राहकों को फ्री दिया जाएगा। इसके अलावा डीजे की भी व्यवस्था होगी। ग्राहकों की हर तरह की पसंद को ध्यान में रखते हुए व्यंजन तैयार किए जाएंगे।

पैराडाइज होटल
पैराडाइस होटल के संचालक दीपक गर्ग ने बताया कि नव वर्ष की पूरी तैयारी कर ली गई है। अच्छे व्यंजन के साथ रेस्तरां में आने वालों का त्वरित सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।


हारुन चिकन
मालिक हारुन ने बताया कि मटन रोगन जोश, मटन स्टू, मटन काली मिर्च डिश को स्पेशल रूप से तैयार कराया जाएगा। होटल को विशेष रूप से सजाते हुए अच्छी सर्विस मुहैया कराने का भी प्रयास किया जाएगा। पांच सौ रुपये से अधिक के बिल पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed