फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Full power factories will.

दिल्ली रोड के उद्योग, फैक्ट्रियों को मिलेगी भरपूर बिजली

Fri, 16 Sep 2016 08:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 16 Sep 2016 08:32 PM IST
विज्ञापन
Full power factories will.
बिजली - फोटो : amar ujala

अगर सब कुछ ठीक रहा तो दिल्ली रोड के उद्यमियों को जल्द ही निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। इस रोड पर प्रस्तावित 10 एमवीए क्षमता के बिजलीघर को जमीन उपलब्ध कराने के संबंध में शुक्रवार को कारपोरेशन अफसरों ने डीएम से मुलाकात की। डीएम ने एसडीएम को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन


दिल्ली पर सैकड़ों उद्योग, फैक्ट्री स्थित है। अभी तक इस क्षेत्र को बिजली आपूर्ति दिल्ली रोड बिजलीघर से दी जा रही है। इसपर आधे शहर का लोड होने के चलते उद्योगों को पर्याप्त सप्लाई नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन

एमडी ने दिल्ली रोड पर 10 एमवीए क्षमता के नए बिजलीघर निर्माण को हरी झंडी दी थी।

पहले आईपीडीएस योजना के तहत यह बिजलीघर गांव धनपुरा के लिए प्रस्तावित था, लेकिन इस योजना के तहत सिर्फ शहर में ही कार्य होना है। इसलिए एमडी ने धनपुरा में बिजलीघर को निरस्त कर, इससे दिल्ली रोड पर बनवाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता भूदेव प्रसाद व अधिशासी अभियंता प्रिंस कुमार गौतम ने डीएम से जमीन उपलब्ध कराने के संबंध में वार्ता की। डीएम ने एसडीएम को जमीन चिंहित करने की जिम्मेदारी सौंप दी है।

बता दें कि इस बिजलीघर के निर्माण से न सिर्फ आधे शहर की आबादी को ओवर लोडिंग से राहत मिलेगी। सैकड़ों उद्योग फैक्ट्रियों को भी भरपूर बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। अधीक्षण अभियंता भूदेव प्रसाद का कहना है कि एमडी के निर्देश पर बिजलीघर के लिए जमीन उपलब्ध कराने के संबंध में डीएम से वार्ता की है।

आईआईए के मंडल चेयरमैन अमन गुप्ता का कहना है कि ओवर लोडिंग व बिजली कटौती से फैक्ट्रियां चलाना मुश्किल हो गया है। नया बिजलीघर बनने से उन्हें इस समस्या से छुटकारा मिल जायेगा।


हापुड़ स्मॉल स्केल के जिलाध्यक्ष संजय सिंहल का कहना है कि अभी तक दिल्ली रोड की फैक्ट्रियों को आपूर्ति दिल्ली रोड बिजलीघर से मिल रही है। ऐसे में ओवर लोडिंग के चलते उन्हें फैक्ट्रियां चलाना मुश्किल हो गया है। नए बिजलीघर से काफी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed