{"_id":"578fa35c4f1c1b1a7fc4bfec","slug":"from-august-increase-circle-rates-of-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अगस्त से बढ़ेंगे जमीनों के सर्किल रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अगस्त से बढ़ेंगे जमीनों के सर्किल रेट
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 20 Jul 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
land
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि जमीन का बैनामा कराने की सोच रहे हैं तो एक अगस्त से पहले ही करा लें। एक अगस्त से फिर जमीनों के सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी है। रजिस्टरी विभाग में प्रस्तावित दरों पर आपत्तियां दर्ज कराई जाने लगी है। हालांकि, कुछ स्थानों पर जमीनों के दाम कम करने की तैयारी है तो कुछ जगहों पर 10 फीसदी तक बढ़ोत्तरी होनी तय है।
विज्ञापन
दो साल में बढ़ने वाले जमीनों के सर्किल रेटों को प्रदेश सरकार ने अब सालाना कर दिया है। एक अगस्त से जमीनों के दाम फिर बढ़ाए जाने हैं। इन दिनों रजिस्टरी विभाग में जमीनों के दाम बढ़ाए जाने को लेकर लोगों ने आपत्तियां दर्ज करानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विभाग के सूत्रों का कहना है कि इन दिनों जमीनों के दाम नहीं बढ़ाने का अनुरोध किया जा रहा है। विभाग में आपत्तियों के आने के बाद प्रस्तावित दरों की सूची बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। कुछ स्थानों पर जमीन के दामों को कम किया जाएगा जबकि कुछ जगहों पर 10 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी की जाएगी।
विज्ञापन
सब रजिस्टार द्वितीय सुबोध राय ने बताया कि जहां जमीनों के सर्किल रेटों में पहले ही बेतहाशा वृद्धि हो चुकी है, वहां दामों को नहीं बढ़ाने की तैयारी है। कुछ गांवों में भी जमीनों के दाम नहीं बढ़ाए जाएंगे। जमीनों के दामों में 10 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी की जाएगी।