फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Friganj start figuring wire on poles on road.

फ्रीगंज रोड पर खंभों पर तार लगना शुरू

Tue, 07 Jun 2016 08:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 07 Jun 2016 08:55 PM IST
विज्ञापन
Friganj start figuring wire on poles on road.
बिजली का खंभा - फोटो : अमर उजाला

फ्रीगंज रोड पर विद्युत पोल पर तार लगाने का काम पावर कारपोरेशन ने शुरू करा दिया है। इनके लगने पर सड़क चौड़ीकरण में समस्या बनें पुराने खंभों को हटवा दिया जाएगा।

विज्ञापन


फ्रीगंज रोड पर सड़क और डिवाइडर निर्माण का काम होने से किनारे लगे खंभों को हटाने और नए तार लगाने का काम किया जाना है। इसके लिए पालिका ने 34 लाख रुपये का भुगतान किया था।  कारपोरेशन ने पिछले दिनों नए खंभे लगवा दिए थे,
विज्ञापन


लेकिन तार नहीं खिंचवाए थे। अब तार लगाने का काम शुरू हो गया है। तार लगने के बाद पुराने खंभों को सड़क से हटा दिया जाएगा। लोगों का आरोप है कि तार मानक के अनुरूप नहीं लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय त्यागी का कहना है कि तार कमजोर है, जबकि पुराने तार इनसे ज्यादा मजबूत है। अगर कम क्षमता के तार डाले गए तो आए दिन हादसे होने का खतरा बना रहेगा। इसकी शिकायत डीएम से मिलकर की जाएगी।


एक्सईएन चन्दन प्रकाश का कहना है कि पहले स्ट्रीट लाइट का तार डाला जा रहा है। उसके बाद मुख्य लाइन का तार डाला जाएगा। इस रोड पर लोड कम है, उसी के अनुसार तार लगवाया जा रहा है। एस्टीमेट में जिस एमएम का तार होगा वहीं लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed