{"_id":"687bd9160969263e4f07c12f","slug":"fraud-of-76-thousand-hapur-news-c-135-1-hpr1001-127602-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ऋण बंद कराने के नाम पर 76 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ऋण बंद कराने के नाम पर 76 हजार रुपये ठगे
Sat, 19 Jul 2025 11:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा। अचपलगढ़ी गांव निवासी युवक से ऋण बंद कराने के नाम पर साइबर ठगों ने 76 हजार रुपये ठग लिए। युवक ने जब रकम लौटने की उम्मीद में कस्टमर केयर से संपर्क किया तो जवाब नहीं मिला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अशोक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने होम क्रेडिट फाइनेंस कंपनी से 85,600 रुपये का ऋण लिया था, जिसकी सात किस्तें वह दे चुका था। 22 जून को उसने एप के माध्यम से ऋण बंद करने का विकल्प चुना, इसके कुछ देर बाद एक नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को होम क्रेडिट का कर्मचारी बताकर सारी जानकारी दी और पूरा बकाया 76,643 रुपये एक यूपीआई पर भेजने को कहा।
पीड़ित ने बताए अनुसार रकम भेज दी, लेकिन ऋण बंद नहीं हुआ। बाद में पता चला कि धनराशि एक बैंक में आदर्श गौतम नामक के खाते में गई है। अशोक ने साइबर क्राइम पोर्टल और बैंक में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि साइबर ठगी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।