{"_id":"68e694a1e56b3c3dd905daa5","slug":"fraud-of-26500-rupees-hapur-news-c-306-1-gha1001-117882-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: साइबर ठगों ने खाते से निकाले 26,500 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: साइबर ठगों ने खाते से निकाले 26,500 रुपये
Wed, 08 Oct 2025 10:13 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 08 Oct 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
ब्रजघाट। गंगा नगरी निवासी तीर्थ पुरोहित को सोशल मीडिया के माध्यम से लिंक भेजकर साइबर ठगों ने खाते से साढ़े 26 हजार की नकदी निकल ली। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, दो अन्य लोगों के मोबाइल हैक कर उनके परिचितों को भी लिंक व संदेश भेजे जा रहे हैं।
पुरोहित मोहित ने गढ़ कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उनके मोबाइल पर सोशल मीडिया एप के माध्यम से एक लिंक आया। इसके जरिए आरटीओ की तरफ से काटे गए वाहन के चालान के भुगतान के बारे में कहा गया। पीड़ित का कहना है कि उसने लिंक पर क्लिक किया। लिंक खुलने के बाद ओटीपी मांगा गया। पीड़ित ने बताया कि ओटीपी डालते ही उसके बैंक खाते से कुछ ही देर में साइबर ठगों ने 26500 रुपये की नकदी निकाल ली। मोबाइल पर संदेश आने के बाद उन्हें इस बारे में पता चला। इसके तुरंत बाद ही उन्होंने हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दी।
वहीं, गढ़ के मोहल्ला पट्टी जाटान निवासी आशीष गोयल ने दी गई तहरीर में उल्लेख किया है कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट साइबर ठगों ने हैक कर लिया है। इसके माध्यम से आरोपी उनके परिचितों पर पीएम बीमा योजना के नाम से एप्लीकेशन भेज रहे हैं। इसके माध्यम से कई परिचितों को ठगी का शिकार बना लिया गया है। वहीं, गंगानगरी निवासी नितिन कुमार ने भी तहरीर देते हुए बताया कि उसका सोशल मीडिया अकाउंट भी हैक कर परिचितों को साइबर ठग लिंक भेज रहे हैं। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि साइबर क्राइम सेल की मदद से मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।