फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fraud of 2.25 lakh

Hapur News: बैंक कर्मचारी बताकर 2.25 लाख रुपये ठगे

Fri, 02 May 2025 10:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 02 May 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
fraud of 2.25 lakh
पिलखुवा। साइबर ठगों ने युवक को झांसे में लेकर उससे 2.25 लाख रुपये ठग लिए। खुद को बैंक कर्मचारी बताकर ठग ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए मोबाइल एप एक्टिव कराया और खाते से रकम निकाल ली। पीडि़त ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बिहार के जिला वैशाली के गांव लालपुर निवास अखिलेश कुमार ने बताया कि वह फैक्टरी में नौकरी करता है। 27 मार्च को उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एक बैंक की लालगंज शाखा का कर्मचारी बताया और कहा कि उनके खाते पर 2.02 लाख रुपये के ऋण का ऑफर है, जो जल्दी खत्म हो जाएगा। आरोपी ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए एक एप सक्रिय करवाने की बात कही और उसके आधार-पैन कार्ड की डिटेल भी खुद ही बताई।
विज्ञापन


इसके बाद जब एप सक्रिय हुआ तो आरोपी ने कहा कि खाते में बैलेंस नहीं है, इसलिए ऋण की धनराशि ट्रांसफर नहीं हो पा रही है। ठग के कहने पर अखिलेश ने खुद ही 49,999 रुपये खाते में ट्रांसफर कर दिए। कुछ ही देर में उनके खाते से दो बार 24,999 रुपये, फिर 95,553 रुपये और अंत में 29,911 रुपये की कटौती हो गई। कुल मिलाकर साइबर ठगों ने 2,25,461 रुपये खाते से निकाल लिए गए। सीओ अनीता चौहान का कहना है कि मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर ठगों की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed