{"_id":"6814fe60a5b74cfe3b09c587","slug":"fraud-of-17-lakh-hapur-news-c-306-1-gha1001-114438-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: जमीन बेचने के नाम पर 17 लाख रुपये ठगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: जमीन बेचने के नाम पर 17 लाख रुपये ठगने का आरोप
Fri, 02 May 2025 10:48 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 02 May 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव मानक चौक निवासी महिला से जमीन बेचने के नाम पर 17 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया । महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी राजबाला शर्मा ने बताया कि उनके ही गांव निवासी युवक ने एक महिला की खेती की भूमि को बेचने की बात कही। उस जमीन को करीब 40 लाख रुपये में खरीदने पर सहमति बनी। उसने युवक की बातों में आकर अलग-अलग समय में करीब 17 लाख रुपये जमीन खरीदने के लिए दे दिए। पीडि़ता ने बताया कि जब निधार्रित समय पर उसने बैनामा कराने की मांग की तो युवक उसको दो-चार दिन में बैनामा कराने के लिए कहने लगा। इस दौरान उसको जानकारी हुई कि उस जमीन का किसी अन्य का सौदा हो गया है। रुपये वापस मांगने पर उसे अभी तक लौटाए नहीं गए हैं। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।