फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fraud of 11.72 lakh rupees

Hapur News: टेलीग्राम पर ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर 11.72 लाख ठगे

Mon, 17 Jun 2024 10:53 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 17 Jun 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
fraud of 11.72 lakh rupees
हापुड़। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवाजी नगर निवासी एक युवक से टेलीग्राम पर ऑनलाइन नौकरी के नाम पर साइबर ठग ने 11.72 लाख रुपये ठग लिए। युवक की तहरीर पर थाना साइबर क्राइम ने एक नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पिलखुवा के मोहल्ला शिवाजी नगर निवासी मजहर खान ने बताया कि 24 जनवरी 2024 को उसे टेलीग्राम एप के माध्यम से संदेश मिला कि ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब है। एप में दिए गए नंबर पर उसने संपर्क किया। संपर्क करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम उमेश कोष्टी बताया। आरोपी ने पार्ट टाइम जॉब में उसे घर से काम करने की जानकारी दी। आरोपी के कहने पर पहले दिन उसके द्वारा आठ हजार रुपये लगाए गए और वापसी में उसे 15 हजार रुपये मिल गए। दूसरे दिन आरोपी ने उसे 35 हजार रुपये जमा करने का लालच दिया और उसके झांसे में आकर 35 हजार रुपये जमा कर दिए।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी धीरे-धीरे टास्क कंपलीट करने की बात कहकर उसके टास्क एकाउंट में धनराशि बढ़ाते गए। जिसके बाद उसका खाता माइनस में हो गया। इसके बाद आरोपी ने उससे कहा कि आप अपना माइनस क्लीयर कीजिए और आपका सारा पैसा वापस मिल जाएगा। वह अब तक कुल 11.72 लाख रुपये जमा कर चुका था। इसके बाद खाता क्लीयर हो गया और उसने रुपये निकाले के लिए कहा। इस पर आरोपी ने 50 प्रतिशत सिक्योरिटी और जमा करने के बाद ही सारा रुपये मिलने की बात कही। उसने ऐसा करने से मना कर दिया। जिसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ। एएसपी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि युवक की तहरीर पर उमेश कोष्टी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर सेल की टीम आरोपी के नंबरों के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed