फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fraud from cricket players

Hapur News: बिहार से क्रिकेट खिलाने का झांसा देकर 14.30 लाख रुपये हड़पने का आरोप

Fri, 26 Dec 2025 10:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 26 Dec 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
fraud from cricket players
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित संजय विहार आवास विकास निवासी बृजेश सिंह ने कुछ लोगों पर उनके पुत्र को बिहार से अंडर-19 में क्रिकेट खिलाने का झांसा देकर 14.30 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बृजेश सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह मूलरूप से जिला बिजनौर के गांव रामपुर नजराना के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ मेरठ रोड स्थित मोहल्ला संजय विहार आवास विकास में रह रहे है। उनका पुत्र भवेश कुमार क्रिकेट खेलने में रुचि रखता है और आसपास के क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग भी लेता है। वर्ष 2022 में संस्कार क्रिकेट अकादमी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान उनके पुत्र की मुलाकात विराट उर्फ मुकुल त्यागी निवासी गांव माकड़ी जिला बुलंदशहर से हुई।
विज्ञापन

आरोपी ने उसके परिचित मोनू व सहर्ष आनंद के माध्यम से बिहार से अंडर-19 क्रिकेट की टीम में चयन कराने का उनके पुत्र को झांसा दिया। 26 अगस्त 2022 को घर पहुंचकर आरोपी ने उनके पुत्र का चयन कराने का उन्हें व पुत्र के कोच नदीम को भी झांसा देकर 15 लाख का खर्चा बताया। इसके बाद आरोपी ने उनकी बात गाजियाबाद में क्रिकेट अकादमी चलाने वाले किशन नाम के व्यक्ति से भी कराई। इसके बाद उन्होंने 27 व 28 अगस्त 2022 को विराट उर्फ मुकुल त्यागी को दो बार में एक लाख रुपये ऑनलाइन कर दिए। इसके बाद विराट उर्फ मुकुल त्यागी, मोनू निवासी बनारस व किशन कुछ अन्य लोगों के साथ गाजियाबाद कचहरी के पास स्थित एक होटल में पहुंचे और उन्हें व उनके पुत्र भवेश को यहां बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आरोपी विराट उर्फ मुकुल त्यागी ने उनसे आरोपी सहर्ष आनंद के विभिन्न खातों में रुपये भेजने की बात कही। उन्होंने विभिन्न तिथियों में सहर्ष आनंद के खातों में 14.30 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। आरोपियों ने उनके पुत्र को कई बार बिहार बुलाया और क्रिकेट अभ्यास भी कराया। इतना ही नहीं आरोपियों ने बिहार से फर्जी कागजात कराकर उनके पुत्र का यहां बैंक खाता भी खुलवाया दिया। कुछ दिन तक सलेक्शन ने होने पर उन्होंने आरोपियों से अपने रुपये वापस करने की मांग की। आरोपियों ने उनके रुपये देने से साफ इन्कार कर दिया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि एसपी के आदेश पर विराट उर्फ मुकुल त्यागी, मोनू, सहर्ष आनंद व किशन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed