फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   four train cancel duee to fog

कोहरे के चलते पद्मावत समेत चार ट्रेनें रद्द

Sun, 07 Feb 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Sun, 07 Feb 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
four train cancel duee to fog
कोहरे के कारण रेलवे की यातायात व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। शनिवार को भी रेलवे ने मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनें रद्द कर दीं।
विज्ञापन


इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रेलवे ने दिसंबर माह में सप्ताह के अलग-अलग दिन कोहरे की वजह से एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


उसी के चलते शनिवार को रेलवे ने दिल्ली से प्रतापगढ़ की ओर जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस, बरेली से दिल्ली के बीच चलने वाली शाहजहांपुर-दिल्ली पैसेंजर, दिल्ली से रक्सौल की तरफ जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस और फैजाबाद एक्सप्रेस को रद्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साथ चार ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को काफी दिक्कतें हुईं। इसके चलते दैनिक यात्रियों को बसों से सफर करने को विवश होना पड़ा।

स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कोहरे की वजह से ट्रेनें रद्द की गई है। फरवरी के अंत तक यह सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed