फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Found Meerut sneha respect women.

हापुड़ की स्नेह त्यागी को मेरठ में मिला नारी सम्मान

Fri, 07 Oct 2016 09:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 07 Oct 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
Found Meerut sneha respect women.
स्नेह त्यागी को मेरठ में मिला नारी सम्मान - फोटो : अमर उजाला

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद बोस प्रेक्षागृह में शुक्रवार को अमर उजाला और प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


इसमें उत्तर प्रदेश महिला कुश्ती टीम की मैनेजर हापुड़ निवासी स्नेह त्यागी को मंडलायुक्त आलोक सिन्हा, सीडीओ और जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रतीक चिह्न और शॉल भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


अमर उजाला और प्रदेश सरकार के नारी सम्मान कार्यक्रम के लिए हापुड़ जिले से सैकड़ों महिलाओं ने अपनी उपलब्धियों से परिपूर्ण आवेदन फार्म जमा किए थे। इसी तरह मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर बागपत और गौतमबुद्ध नगर जिलों से भी आवेदन फार्म मांगे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हापुड़ जिले से एडवोकेट कॉलोनी में रहने वाले रामकुमार त्यागी की पत्नी स्नेह त्यागी का इस सम्मान के लिए चयन किया गया था। स्नेह उत्तर प्रदेश महिला कुश्ती टीम की मैनेजर हैं और उनकी शैक्षिक योग्यता स्नातक है।

उन्होंने इस पद पर रहते हुए अनेक गरीब वर्ग की छात्राओं को कुश्ती के क्षेत्र में आगे बढ़ाकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक प्रतिभाग करने का मौका दिलाया है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2015 में केरल के कन्नूर में हुए राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश की महिला कुश्ती टीम की मैनेजर के रूप में वह टीम के साथ गईं और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। परिणामस्वरूप यूपी की टीम ने कुल 15 मेडल जीतकर रिकार्ड बनाया।

दिसंबर वर्ष 2015 में 60 वीं सीनियर पुरुष और 18 वीं सीनियर महिला कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय रेलवे ने दिल्ली में किया था। इस प्रतियोगिता में भी स्नेह त्यागी के नेतृत्व में यूपी की महिला कुश्ती टीम ने प्रतिभाग कर तीसरा स्थान प्राप्त किया था।

तब रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड की चेयरमैन रेखा यादव ने उन्हें सम्मानित किया था। 22 से 24 जनवरी 2016 तक गुवाहाटी के डीटीआरपी इंडोर स्टेडियम में ओनजीसी द्वारा आयोजित 19 वीं गर्ल्स सब जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में 

स्नेह त्यागी ने यूपी की बालिका वर्ग कुश्ती टीम के मैनेजर का दायित्व निभाया। इस चैंपियनशिप में यूपी की टीम पूरे देश में दूसरे स्थान पर रही।

डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक एसोसिएशन हापुड़ के द्वारा 31 जनवरी 2016 को डीपीएस में आयोजित समारोह में देश के अर्जुन अवार्डी और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को प्रदेश के युवा कल्याण और खेल मंत्री राम सकल गुर्जर ने सम्मानित किया था।

इस अवसर पर प्रदेश की महिला कुश्ती टीम की देशभर में धाक जमाने के लिए टीम मैनेजर स्नेह त्यागी को भी सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह से लौटने के बाद स्नेह त्यागी ने कहा कि महिला कुश्ती खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए वह हमेशा उनका उत्साहवर्धन करती हैं।


इतना ही नहीं किसी भी खिलाड़ी को परेशानी न हो, इसके लिए वह हमेशा अपना घर छोड़कर टीम के साथ जाती हैं। वह गरीब छात्राओं की मदद करने में भी पीछे नहीं हटती हैं। उनका प्रयास रहता है कि किसी भी तरह प्रदेश का नाम महिला कुश्ती में अग्रणी बना रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed