फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   forest department team rescued crocodile from pond and released it safely into Ganga In Hapur

Hapur News: तालाब में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग की टीम ने पकड़ कर गंगा में सुरक्षित छोड़ा

Fri, 08 May 2026 07:31 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 08 May 2026 07:31 PM IST
सार

हापुड़ जिले में मगरमच्छ का बच्चा दिखाई देने से ग्रामीणों और राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया। 

विज्ञापन
forest department team rescued crocodile from pond and released it safely into Ganga In Hapur
वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को गंगा में सुरक्षित छोड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के हापुड़ स्थित सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ में शुक्रवार को तालाब में मगरमच्छ का बच्चा दिखाई देने से ग्रामीणों और राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को तालाब से निकलवाया। जिसके बाद उसे सुरक्षित गंगा में छोड़ दिया गया है। मगरमच्छ के पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन


वैठ के कुछ लोग मध्य गंगा नहर के निकट मौजूद थे। जिन्हें नहर के निकट स्थित तालाब में मगरमच्छ का बच्चा तैरता नजर आया। तालाब में मगरमच्छ को तैरता देखकर ग्रामीण भयभीत हो गए। जिन्होंने इस बारे में गांव के अन्य लोगों को भी सूचना दी। 
विज्ञापन


मगरमच्छ दिखाई देने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ वहां पर एकत्र हो गई। वहीं, वन विभाग को भी सूचना दी गई। जिसके बाद वन क्षेत्राधिकारी करन सिंह, गौरव कुमार, सुचित्रा, अरविंद कुमार, तेजपाल सिंह, नवजोत सिंह और अन्य कर्मचारी तालाब पर पहुंच गए। विभागीय टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ पर काबू पाया। जिसे पकड़ने के बाद विभागीय टीम ने जाल में बंद कर दिया। वन विभाग के कर्मचारियों के मगरमच्छ को पकड़ने के बाद ग्रामीणों की दहशत कम हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी करन सिंह ने बताया कि पकड़ा गया मगरमच्छ का बच्चा पूरी तरह स्वस्थ था। जिसे पकड़कर उसे सुरक्षित प्राकृतिक आवास में ब्रजघाट के निकट गंगा नदी में छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed