{"_id":"672cecb811913188cf0e8964","slug":"food-safty-department-take-three-sample-hapur-news-c-306-1-gha1001-110586-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए तीन नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए तीन नमूने
Thu, 07 Nov 2024 10:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 07 Nov 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने कार्तिक पूर्णिमा मेले के मद्देनजर नगर में दुकानों का निरीक्षण कर घी व धनिया पाउडर के तीन नमूने लिए।
खाद्य निरीक्षक सोवेंद्र सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को सामान की मूल्य सूची चस्पा करने, खाद्य पदार्थ ढक कर बेचने, खाद्य रंगों का नियम और मानक के अनुसार ही प्रयोग करने का निर्देश दिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी गंगवार ने बताया कि मेला क्षेत्र में भी दुकानदारों को मानक पूरे किए बिना खाद्य सामग्री बेचने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। स्याना रोड पर स्थित जेके ट्रेडर से घी, चौधरी स्टोर से वनस्पति घी का नमूना लिया गया। इसके अलावा गांव अठसैनी में हाईवे किनारे स्थित मुस्तफा संभल ढाबे से खुले धनिया पाउडर का नमूना लिया गया है। ढाबा संचालक को साफ व्यवस्था के लिए नोटिस भी जारी किया गया। उन्होंने बताया कि सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं, जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।